Latest Updates
-
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर
रूखे पैर बने ऐसे कोमल
हर औरत की बेसिक जरुरत होती है कि उसके पैर हमेशा कोमल और सुंदर बने रहें। भले पैर कोमल हों या फिर रुखे, आपको उनकी देखभाल पूरी प्राकृतिक तरीके के साथ करनी चाहिये। इन दिनों गर्मियों में पैर बहुत रुखे हो जाते हैं क्योंकि वे दिन-भर खुले रहते हैं। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने पैरों को प्राकृतिक तरीके से कोमल बना सकती हैं।
मास्चोराइज करें पैरों को-

1. कोकोनट तेल- पैरों को नम बनाने के लिये उस पर हमेशा नारियल तेल लगाना चाहिये। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व, पैरों को नमी पहुंचाता है। नारियल तेल को नहाने के बाद और सोने से पहले लगाना चाहिये। दिन में दो बार नारियल तेल लगाने से पैर में नमी आती है और वे कोमल बनते हैं।
2. बॉडी लोशन- पैरों में तेल ग्रंथी नहीं होती इसलिये वे रूखे रहते हैं। इसलिये पैरों को मॉस्चोराइज करने के लिये उस पर बॉडी लोशन लगाएं। रुल के हिसाब से पैरों में दिन में दो बार बॉडी लोशन लगाना चाहिये।
3. राई का तेल- पैरों को स्क्रब करने के लिये यह एक प्राकृतिक तेल है। इस तेल में मिट्टी मिला कर पेस्ट बनाएं और पैरों पर हल्के हाथों से रब करें और टखनों पर तेजी से रब करें। इस पेस्ट को रब करने से पैरों की डेड स्किन निकल जाती है और नयी स्किन आ जाती है, जिससे पैर साफ दिखते हैं और कोमल भी हो जाते हैं।
4. ऑलिव ऑयल और स्ट्रॉबेरी- एक कटोरे में स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उसमें 2-3 बूंदे ऑलिव ऑयल की मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को अपने पांव पर लगाएं और 4-5 मिनट तक के लिये मसाज करें। यह एक प्राकृतिक मॉस्चोराइजर है, जो स्क्रबर के रुप में भी प्रयोग किया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें दूध भी मिला सकती हैं।
5. दूध- दिन में एक बार अपने पांव को दूध से जरुर मसाज दीजिये। इस मसाज को आप फ्री टाइम में कर सकती हैं क्योंकि अगर आप इसे 15 मिनट तक के लिये करेंगी तो यह आपको बहुत फायदा पहुंचाएगा। जब मसाज कर लें तब पैरों को किसी माइल्ड सोप से साफ करें और फिर उस पर बॉडी लोशन लगा लें।
पैरों को हमेशा साफ-सुथरा रखें और मॉस्चोराइजर लगाने का सबसे अच्छा समय रात का होता है। इससे रातभर मॉस्चोराइजर अपना काम करता है और पैरों में अच्छे से समा जाता है।



Click it and Unblock the Notifications