Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जानिये एश का ब्‍यूटी सीक्रेट

Posted by:
Updated: Wednesday, November 14, 2012, 17:26 [IST]

ऐश्वर्या राय ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्‍व में अपनी सुंदरता के लिये पहचानी जाती हैं। आज एश की उम्र 39 साल की हो चुकी है पर फिर भी वह आज कल की आम 20 साल की लड़कियों को खूबसूरती के मामले में टक्‍कर दे सकती हैं। एश बताती हैं कि उनके चेहरे की खूबसूरती केवल और केवल उनकी अनुशासित तथा स्‍वास्‍थ्‍य वधर्क लाइफस्‍टाइल की देन है। ऐश्वर्या का मानना है कि प्राकृतिक चीजे़ बाजारू चीजों के मुकाबले कहीं ज्‍यादा बेहतर होती हैं इसलिये एश चेहरे पर बेसन और खीरा लगाना पसंद करती हैं।

खूब सारा पानी पीना, समय पर सोना और बाजारू फेस पैक की जगह पर घर का बेसन इस्‍तमाल करना ही ऐश्वर्या की खूबसूरती का राज है। एश बताती हैं कि यदि हमारा शरीर पूरी तरह से हाइड्रेट रहेगा तो आपकी त्‍वचा हमेशा जवां दिखेगी। तो अब आप बाखूबी समझ सकते हैं कि 39 साल वाली एश की त्‍वचा अंदर से क्‍यों इतनी चमकती रहती है। आज हम आपको एश की कुछ ब्‍यूटी सीक्रेट्स बताएंगे जिसको अपना कर आप भी एश की तरह चमकने लगेगी।

पानी

एश दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी जरुर पीती हैं। ऐसा करने से शरीर के विशैले तत्‍व बाहर निकलते हैं और त्‍वचा हमेशा जवान बनी रहती है।

बेसन

एश ने बताया है कि बेसन और दूध मिला कर पेस्‍ट लगाने से त्‍वचा की रंगत हल्‍की होती है और यह एक बेस्‍ट नेचुरल सामग्री है।

खीरा

दिनभर की थकान को मिटाने के लिये एश खीरे से अपनी त्‍वचा को रिलैक्‍स करती हैं। चेहरे पर ढेर सारे मेकअप को हटाने के बाद खीरा उनकी स्‍किन को सास लेने में मदद करता है।

वाइन फेशियल

एश वाइन फेशियल की दीवानी है जो कि फ्रेंच की देन है।

सकारात्‍मक सोच

अंदर से खुशी और शांति इंसान को बाहरी रूप से सुंदर दिखाने में मदद करता है। एश को भी सकारात्‍मक सोच पर भरोसा है इसलिये वे इतनी खूबसूरत दिखती हैं।

समय से सोना

एश की आंखें हमेशा चमकती रहती हैं क्‍योंकि यह टाइम से अपनी नींद पूरी करती हैं और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल अपनाती हैं।

नारियल तेल

एश के घने बालों का राज है नारियल तेल और पाल्‍म केरनेल तेल, जिससे वह हर रोज बालों को मसाज करती हैं।

Story first published:  Wednesday, November 14, 2012, 17:24 [IST]
English summary
Aishwarya Rai Bachchan look ravishing at 39! The healthy glow on Aishwarya Rai's face is a result of her healthy and disciplined lifestyle.
Subscribe Newsletter