Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ऐसे करें घर पर बॉडी पॉलिशिंग

Posted by:
Published: Monday, July 2, 2012, 15:53 [IST]

अगर आपने स्‍पा जा कर बॉडी पॉलिशिंग करवाई है तो आपको इसकी चमक का अंदाजा हो गया होगा। लेकिन अब आपको बार-बार बॉडी पॉलिशिंग करवाने के लिये पार्लर के चक्‍कर काटने की जरुरत बिल्‍कुल भी नहीं है। क्‍योंकि हम आपको बताएंगे कि घर पर ही किस तरह से यह काम किया जा सकता है। जानने के लिये पढ़े-

body polishing at home

क्‍या चाहिये-

  • प्‍यूमिक स्‍टोन
  • ऑलिव ऑयल
  • घर का बना बॉडी स्‍क्रब
  • पॉलिशिंग बॉडी क्‍लोथ

ऐसे करें-

सबसे पहले अपनी बॉडी को गरम पानी से धो लें। इसके बाद उस पर स्‍क्रब लगाएं और गोलाई में उसे रगड़ना शुरु कर दें। अपनी आंखो के आस-पास का एरिया बचाए रखें और अगर त्‍वचा पर पिंपल है तो ज्‍यादा कस के ना रगड़े। बॉडी पॉलिशिंग करने के लिये अपने बाथरूम में गरम पानी का भाप पैदा करने के लिये गरम पानी वाला नल चला दें। इसके बाद अपने पूरे शरीर पर ऑलिव ऑयल लगाएं और तकरीबन 10 मिनट तक के लिये अच्‍छे से मसाज करें। यह शरीर में अच्‍छे से नमी पैदा करेगी तथा पॉलिशिंग आसान बनाएगी।

अब हल्‍के से शुगर स्‍क्रब लगाइये और पॉलिशिंग क्‍लोथ की मदद से गोलाई में हाथ घुमाइये। अब प्‍यूमिक स्‍टोन का इस्‍तमाल कर के कड़ी जगह, जैसे घुटना, कुहनियां और ऐड़ी आदि पर से मैल साफ कीजिये। अब अपनी बॉडी को तौलिये से साफ कीजिये और उस पर क्रीम या बॉडी लोशन लगाइये। जब आप यह कर लें तब बाहर निकलते वक्‍त हमेशा अपनी त्‍वचा पर सनस्‍क्रीन लगाएं।

शरीर को चमकदार बनाने के लिये बॉडी पॉलिशिंग को हफ्ते में दो बार करना चाहिये। इससे आपको जरुर अच्‍छा रिजल्‍ट मिलेगा।

English summary
Manual skin polishing can be done right in your home and you dont need many things also for that.
Subscribe Newsletter