Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्‍या है कारण डार्क लिप्‍स का?

Posted by:
Published: Monday, August 20, 2012, 13:35 [IST]

Causes Solution Dark Lips
 

काले होंठ भला किसे पसंद होंगे। लेकिन हमारी ही कुछ गलत आदतों की वजह से होंठो को उसका नुक्‍सान भुगतना पड़ता है। अगर आपके भी होंठ काले पड़ गए हैं और आप उन्‍हें पिंक बनाना चाहती हैं, तो अपनाइये ये कुछ आयुर्वेदिक नुस्‍खें। साथ ही इस बात का भी पता कीजिये कि आखिर होंठ काले पड़ने की वजह क्‍या होती है।

1. धूम्रपान करने की वजह से सबसे ज्‍यादा होंठ काले पड़ते हैं।
2. उस जगह पर कम ब्‍लड सर्कुलेशन होना।
3. थकावट या तनाव भी एक कारण है।
4. सूरज में ज्‍यादा देर तक के लिये रहना।
5. अनब्रैन्‍डेड लिपस्‍टिक और प्रोडक्‍ट का प्रयोग करना।

खास आयुर्वेदिक नुस्खे

चीनी और ऑलिव ऑयल का पेस्‍ट बनाइये और इसे अपने होंठो पर गोलाई से रगडि़ये। इससे डेड स्‍किन साफ हो जाती है और पिंक लिप्‍स दिखने लगते हैं।

स्‍क्रबिंग करने के बाद घर में तैयार फ्रेश मलाई लगाइये। इससे लिप्‍स बिल्‍कुल कोमल बन जाएंगे। साथ ही रात को सोने से पहले भी क्रीम या दूध को होंठ पर लगा कर सोइये।

रोजाना ढेर सारा फल खाइये और लगभग 8 ग्‍लास पानी पीजिये।

गहरे होंठो को लाइट बनाने के लिये उन पर नींबू का रस रगडि़ये।

अगर पिंक लिप्‍स चाहिये तो रोजाना खाली पेट भिगोये हुए किशमिश खाइये। इससे आपको जरुर पिंक लिप्‍स मिल जाएंगे।

रोजाना बादाम का तेल अपने होंठो पर लगाइये। चाहें तो घिसे हुए बादाम को मलाई में मिला कर भी लगाया जा सकता है।

अगर स्‍मोंकिग की आदत पड़ गई है तो उसे तुरंत छोड़ दें।

ऐसे पाइये छुटकारा -

रोज सुबह ब्रश करने के बाद उसी ब्रश से अपने होंठ रगडि़ये। इससे आपको रूखी पपडी़ से छुटकारा मिलेगा और लिप्‍स कोमल बन जाएंगे।

मार्केट से जा कर एक आयुर्वेदिक क्रीम ले आइये और उसे रोत को सोने से पहले अपने होंठो पर लगाइये। इससे होंठो का कालापन बिल्‍कुल समाप्‍त हो जाएगा।

इसके अलावा हमेशा बैलेन्‍स डाइट ही खाएं।

English summary
If you have been noticing gradual darkening of the color of your lips. Than here are the cause and solution for this.
Subscribe Newsletter