Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जॉब इंटरव्यू पर जाने से पहले करें यह फ्रेंच मेनिक्योर

Posted by:
Published: Saturday, July 28, 2012, 12:16 [IST]

जब बात नाखूनों को पेंट करने की आती है, तो फ्रेंच मेनिक्‍योर बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह नाखूनों को सजा कर एक दम क्‍लासी लुक प्रदान करता है। अगर आप जॉब इंटरव्यू या फॉर्मल डिनर के लिए जा रही हैं, तो फ्रेंच मैनिक्योर इस मामले में बेस्ट है और इसे आसानी से घर पर भी किया जा सकता है। तो, आइये जानते हैं कि यह किया कैसे जाता है।

french manicure at home

सफाई करें
मेनिक्योर की शुरुआत हाथों को सही तरीके से स्क्रब करने से होती है। ऐसा तब तक करें, जब तक हाथों व नाखूनों से धूल-मिट्टी पूरी तरह निकल नहीं जाती है। मेटल के सस्ते फाइलर यूज करने की बजाय अच्छी क्वॉलिटी का फाइलर इस्तेमाल करें। नाखून के आस पास वाली रूखी त्वचा को क्यूटिकल क्लिपर्स से हटाएं।

पेंटिंग द नेल्स
नाखूनों को परफेक्ट शेप में फाइल करने के बाद बेस कोट कलर से पूरे नाखून को पेंट करें। इस बेस कोट को पतला रखें। अगर आपको सफाई से नेल पेंट लगाने में परेशानी होती है, तो उंगलियों के आस-पास की स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगा लें। इससे हाथ फिसलने पर नेल पॉलिश त्वचा पर नहीं चिपकेगी।

फाइन टिप्स
इस मेनिक्योर का थोड़ा मुश्किल हिस्सा उंगलियों के नाखूनों पर वाइट नेल पॉलिश लगाना है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि नेल पेंट नाखून पर ही लगे और नाखून के निचले हिस्से पर न जाए।

क्लीयर फिनिश
अंत में पूरे नाखून पर ट्रांसपैरंट नेल पॉलिश का कोट लगाएं। इससे आपका मेनिक्योर लंबे समय तक टिका रहेगा और यह आपको स्मूद व ग्लॉस फिनिश भी देगा। फ्रेंच मेनिक्योर की लाइफ बढ़ाने व लुक को अच्छा रखने के लिए हर रात नाखूनों पर नेल पॉलिश की एक्स्ट्रा टॉप लेयर लगाएं।

English summary
A French manicure is often considered the most elegant style of painting your fingernails, since it combines polish with a natural look that is really classy.
Subscribe Newsletter