Latest Updates
-
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
International Yoga Day 2026 Quotes: योग दिवस पर इन 30+ कोट्स के जरिए प्रियजनों को दें स्वस्थ रहने का संदेश -
Tandoor Style at Home Paneer Tikka Recipe: अब घर पर पाएं होटल जैसा स्मोकी स्वाद
बिना नेल पॉलिश के पाएं चमकीले नाखून
आपके नाखून ही बताते हैं कि आप कितनी सफाई प्रिय और सुंदर हैं। साफ और चमकीले नाखून हर किसी को अच्छे लगते हैं पर इन्हें पाना थोड़ा मुश्किल। यह बहुत कम ही होता है कि हम किसी पार्टी के लिए अपने साथ तरह-तरह की रंग-बिरंगी नेल पॉलिश कैरी कर के ले जाएं। इसलिए जरुरी है कि आप अपने नाखूनों को ही इतना खूबसूरत बना लीजिये कि उन पर नेल पॉलिश लगाने की जरुरत ही न पड़े। जी हां, आपके नाखून भी खूबसूरत, मजबूत और चमकीले लग सकते हैं अगर आप इस दिए गये टिप्स को फौलो करे:

1. रोज-रोज नेल पॉलिश लगाना बंद कर दीजिये। इससे नेल क्यूटिकल्स और कोशिकाएं सूख जाती हैं। इसके अलावा नेल पॉलिश के ब्रांड भी बदलना बंद कर दीजिये।
2. हफ्ते में तीन दिन अपने नाखूनों को गरम पानी में भिगोइये और फिर अच्छे क्यूटिक्ल रिमूवर से नाखून साफ करिये।
3. हर दिन सोने से पहले अपने नाखूनों पर क्यूटिक्ल ऑयल लगाइये। यह एक असरदार ब्यूटी टिप है जिससे आप के नाखून चमक उठेंगे।
4. नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए उन पर नींबू के छिलके से मसाज करिये। नींबू को रोज रगड़ने से नाखूनों का पीलापन भी दूर हो जाता है।
5. अगर मजबूत और चमकदार नाखून चाहिये तो उन पर फाइलिंग करना मत भूलिये। हमेशा एक सॉफ्ट फाइलर ही खरीदें, यह आपके नाखूनों को किसी भी मन चाहा आकार में डिजाइन प्रदान करेगा और इसके इस्तमाल से नाखून रफ भी नहीं होंगे।
6. नींबू के रस में कुछ बूंदे ऑलिव ऑयल यानी की जैतून का तेल मिलाएं। इस तेल से अपने नाखून पर रोज रात में मालिश करें, आपके नाखून चमक उठेंगे।
7. अगर आपके नाखून पीले हैं, बफर का प्रयोग कर के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएं और पिंक नेल पाएं।



Click it and Unblock the Notifications