हम में से कई लोग धूप से बचते फिरते हैं। जब भी कड़ी धूप में बाहर निकलना होता है तब हम सभी हथियार, जैसे सन स्क्रीन, सनग्लास, छाता तथा स्कार्फ के साथ ही निकलने में होशियारी दिखाते हैं। लेकिन अगर आप धूप में नहीं निकलेगी तो आपके अंदर विटामिन डी की कमी हो जाएगी और आपकी स्किन बेजान सी दिखाई पड़ने लगेगी। हम सभी मानते हैं कि सूरज की किरणें हमारे स्वास्थ्य के लिये कितनी जरुरी है। चलिये जानते हैं कि सूरज की धूप सेंकने के लिये हमें क्या-क्या सावधानियां रखनी पड़ेगी।

सुबह की धूप सेंके- अगर आप धूप सेंकना चाहती हैं तो दोपहर में कभी बाहर ना निकलें। अच्छा होगा ही आप सुबह के समय निकलने वाली धूप का आंनद लें। दिन उगने के 2 घंटे बाद तक आप धूप सेंक सकती हैं क्योंकि इस समय की धूप काफी अच्छी और हल्की गर्म लगती है। सूरज उगने के बाद केवल 10 मिनट के लिये धूप में खड़ी हो जाएं।
सनस्क्रीन का प्रयोग करें- आप भले ही धूप सेंकना चाहती होंगी लेकिन आप कैंसर का शिकार कतई नहीं बनना चाहती होंगी। तेज धूप की किरणों में अल्ट्रा वॉइलेट रहती है, जिससे त्वचा क्षतिग्रस्त हो सकती है और स्किन कैंसर हो सकता है। इसलिये जब भी धूप में जाएं तो अपने शरीर पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें।
बीच पर सनबाथ- अगर आपकी छुट्टियां चल रही हैं और आप बाहर बीच पर धूप का आनंद लेने की सोंच रहीं हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। अगर बीच ठंडा हो तो कोई दिक्कत की बात नहीं होगी लेकिन अगर आप ट्रॉपिकल जोन में हैं तो वहां पर धूप काफी कड़क होती है। इसलिये आपको वॉटर प्रूफ सनस्क्रीन प्रयोग करने की सख्त आवश्यकता पड़ेगी।
जरुरत से ज्यदा धूप ना लें- धूप सेंकना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है। लेकिन फिर भी आपको धूप हद से ज्यादा नहीं लेनी चाहिये। ज्यादा धूप सेंकन की वजह से स्किन जल्दी बूढ़ी होने लगती है। जब तक आप 40 की उम्र पार करेंगी तब तक आप बूढ़ी हो चुकी होंगी।



















