Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

पुश अप ब्रा पहनने से बढता है आत्मविश्वास

Posted by:
Published: Wednesday, August 1, 2012, 16:17 [IST]

How Push Up Bras Makes You Confiden
 

जिन महिलाओं में भीतर से कॉन्‍फिडेंस की कमी होती है, उन्‍हें शोधकर्ताओं ने पुश अप ब्रा पहनने की हिदायत दी है। इनका कहना है कि अगर महिलाएं पुश अप ब्रा पहनने लगे, तो उनमें 75 प्रतिशत तक का आत्मविश्वास बढ जाता है। यह शोध डेली मेल में प्रकाशित हुआ है, जो कि मेनचेस्‍टर यूनवर्सिटी दा्रा प्रोफेसर जियो बेट्टी के निरिक्षण में करवाया गया था।

इस शोध में इस बात को परखा गया कि क्‍या बड़े ब्रेस्‍ट सच-मुच में महिलाओं का कॉन्‍फिडेंस बढाते हैं या नहीं। साथ ही इसमें 20 से 55 साल की महिलाओं के 60 वीडियो रिकार्ड तैयार किये गए, जिसमें उन्‍होंने नार्मल ब्रा और पुश अप ब्रा को पहन कर कार्यक्रम में भाग लेना था और अपने कॉन्‍फिडेंस को दर्शाना था।

प्रोफेसर बेट्टी ने इस रिकार्डिंग में उन महिलाओं का सूक्ष्म व्यवहार जांचा, जिसमें पाया कि मुस्‍कुराने वाली महिलाओं के अंदर सकारात्‍मकता भरी हुई थी और वे 73 प्रतिशत कॉन्फिडेंस में थीं। इसके बाद ऐसी महिलाएं जो कि बात करने में झिझक महसूस कर रही और नजरे बजा रही थी, उनके अदंर केवल बिल्‍कुल भी आत्मविश्वास नहीं था, यानी की केवल 41 प्रतिशत ही था।

इसके बाद शोध में बताया गया कि वे महिलाएं जिन्‍होंने पुश अप ब्रा पहन रखी थी, वे आसानी से आंखे मिला कर बात कर रही थीं तथा शारीरिक संकेत से भी कॉन्‍फिडेंस पाई गईं।

प्रोफेसर ने कहा, "हम मानते हैं कि इसान का बढा हुआ कॉन्‍फिडेंस लेवल उसके दैनिक कार्य पर भी पड़ता है, भेल ही चाहे वह निजी काम हो या फिर बाहर का। हमारी सोसाइटी हम पर अच्‍छा दिखने का प्रेशर डालती है, जिससे महिलाओं में हमेशा होड़ मची रहती है कि वह किस तरह से बेहतर दिख सकें।"

"मेरी आशा है कि महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट को बड़ा दिखाने की चाह में किसी भी प्रकार की सर्जरी ना करवा कर बल्कि अपने कपड़े पहने के ढंग पर ज्‍यादा ध्‍यान देंगी", प्रोफेसर बेट्टी ने कहा।

English summary
Researchers have put impact of enhanced cleavage on women's self esteem asserting that wearing a push-up bra can make them 75 per cent more confident.
Subscribe Newsletter