क्या जब भी आप अपने मनपसंद रंग की नेलपॉलिश लगाती हैं तो वह जल्दी ही नाखूनों से निकल जाती है। अगर हां, तो ऐसा होने से आप रोक सकती हैं। हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहें हैं जिसको आज़मा कर आप अपने नाखूनों को तरह-तरह के रंगों से निकार सकती हैं। चलिए जानते हैं कि क्या हैं वह टिप्स-
ब्यूटी टिप्स-
1.हमेशा नेलपॉलिश लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी प्रकार से साबुन से धो लें। इसके लिए अपने हाथों को साबुन के पानी वाले घोल में डुबो कर रखना चाहिए और नाखूनों के आस पास मृत त्वचा तथा क्यूटिकल्स को साफ कर लेना चाहिए।
2.अपने नाखूनों को आकार दें और फिर साफ पानी से उन्हें धो लें। फिर उसे एक नरम तौलिया से सूखाने के बाद क्रीम या मॉसचोराइज़र लगाएं।
3.अपने नाखूनों को 10 मिनट सूखाने के बाद उस पर नेलपॉलिश का एक हल्का कोट लगाएं जिससे वह मज़बूती से टिके रहे।
4.ऊपर से लेकर नीचे की ओर तक कोट लगाएं वरना देखा गया है कि नेलपॉलिश अक्सर नीचे से ही उखड़ा शुरु होती है। अब इस कोट को सुखाने के बाद दूसरा कोट लगाएं और उसे भी अच्छे से सुखा लें।
5.अगर नेलपॉलिश हल्के रंग की है तो उसे तीन कोट तक लगाएं। इससे आपको वही रंग मिलेगा जो नेलपॉलिश का असली रंग है। साथ ही आपकी उंगलियां देखने में भी खूबसूरत लगेगीं।
6.आप चाहें तो अपनी उंगलियों पर नेलपॉलिश के ऊपर एक कोट शिमर का भी लगा सकती हैं। इससे नाखूनों में चमक आती है और नेलपॉलिश भी टिकी रहती है।
7.अगर आप बहुत जल्दी में हैं और नेलपॉलिश को सुखाने का समय नहीं है तो, नेलपॉलिश लगा कर अपनी उंगलियों को ठंडे पानी में डुबो दें। इससे नेलपॉलिश एकदम जम जाएगी और निकलेगी भी नहीं।