Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

गर्मियों में तन की र्दुगंध को करें बाय-बाय

Posted by:
Published: Tuesday, March 13, 2012, 11:41 [IST]

Summer Body Care Smell Nice Aid0204
 

इस बार काफी भंयकर गर्मी पड़ रही है जिसके चलते शरीर से पसीना और र्दुगंध आना तो एक आम बात हो गई है। शरीर से र्दुगंध दूर करने के लिए आजकल बाजार में तरह-तरह के डियोड्रेंट भी मिलते हैं पर वह कुछ देर काम करने के बाद अपना असर खो देते हैं। अब हर समय किसी के लिए बार-बार नहाना तो संभव नहीं है इसलिए हम आपको तरोताजा और खुशबूदार बने रहने के कुछ बेहतरीन टिप्‍स बताएगें। नीचे दिए गए टिप्‍स को अपनाइये और फिर देखिए इसका असर -

ऐसे बनी रहें दिनभर खुशबूदार

1. अगर जींस पहनतीं हैं तो उसे किसी मगकदार फैबरिक कंडीशनर से ही धोएं। इसके अलावा अपनी कपड़ों की अलमारी में छोटे-छोटे खूशबूदार पैकेट रख लें, जो कि आसानी से बाजार में उपलब्‍ध होते हैं। ऐसा करने से आपके कपड़ों और आपसे दिन भर के लिए खुशबू आती रहेगी।

2. महकदार तेल का प्रयोग करें। अगर आप रोज़ नहाते वक्‍त अपने पानी में खुशबूदार तेल, जैसे चंदन, गुलाब या लेवेंडर मिला कर नहाएगीं तो आपके शरीर में नमी भी बनी रहेगी और आप महकेगीं भी। आप चाहें तो तेल को ऐसे ही गले के आस-पास या फिर कानों के पीछे, कलाईं पर या बगल में भी लगा सकती हैं।

3. अगर आप कहीं बाहर जा रहीं हैं तो सनब्‍लॉक को किसी भी तेल के साथ मिला कर लगाएं। इससे त्‍वचा पर क्रीम लॉक हो जाएगी और पसीने की बदबू भी नहीं आएगी।

4. गर्मियों में कस्‍तूरी तेज खूशबू का काम करती है। साथ ही इसका असर बहुत ही जोर दार होता है जो बॉडी पर लगाने से जल्‍दी नहीं जाता। इसको कपड़े पर लगाने की बजाए उस जगहं पर लगाना चाहिये जहां से बहुत पसीना आता हो।

5. डियोड्रेंट लगाने की बजाए रोल ऑन का प्रयोग करें। यह लगाने में भी आसान होता है और इसको अपने साथ रखने में भी परेशानी नहीं होती। डियोड्रेंट की खुशबू ज्‍यादा देर तक के लिए नहीं बनी रहती पर रोल ऑन काफी समय के लिए चलता है।

6. अपने नहाने का तरीका बदलें। हमेशा ठंडे या फिर हल्‍के गरम पानी से ही नहाना चाहिये। अगर पानी में नींबू की कुछ बूंदे भी मिला ली जाएं तो यह एक एंटीबैक्‍टीरियल डियोड्रेंट बन जाता है। अपने नहाने का समय बांध लें जिससे आपकी त्‍वचा अपना प्राकृतिक तेल न खोए।

7. इसके अलावा बाजार में कई एंटीबैक्‍टीरियल वाइप्‍स या पेपर टिशू मिलते हैं जिनका इस्‍तमाल कर के आप गर्मियों में अपने चेहरे पर आने वाले पसीने को पोंछ सकती हैं। आपको दिन में दो बार अपने चेहरे को धोना चाहिये और जितना हो सके उतना पानी पीना चाहिये जिससे बॉडी हाइड्रेट रहे और गंदगी बाहर निकल जाए।

English summary
This summer is predicted to be the hottest. There isn't a need to worry as we give you simple ideas to smell nice and fresh all day long.
Subscribe Newsletter