Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

नाखूनों की हालत सुधारते हैं ये मेनिक्‍योर

Posted by:
Updated: Tuesday, September 11, 2012, 13:44 [IST]

नेल मेनिक्‍योर केवल नाखूनों पर आकर्षक डिजाइन बनाने के लिये ही नहीं होता बल्कि उसको करवा कर आप अपने हाथों और नाखूनों की स्‍वस्‍थ्‍य तरीके से देखभाल भी कर सकती हैं। इससे नाखून साफ और चमकदार बनते हैं। बाजार में ऐसे कई प्रकार के मेनिक्‍योर उपलब्‍ध हैं जिससे आप अपने नाखूनों की कंडीशन सुधार सकती हैं। हर दो महीने में आपको मेनिक्‍योर करवाना ही चाहिये, आइये देखते हैं कुछ अलग तरीकों के नेल मेनिक्‍योर।

types nail manicure

नेल मेनिक्‍योर

फ्रेंच मेनिक्‍योर- यह बेस्‍ट नेल मेनिक्‍योर है जो कि काफी पॉपुलर है। यह एक आम सा मेनिक्‍योर है जो कि किसी भी उत्‍सव के लिये काम आ सकता है। इसको करवाने से आपके नाखून बिल्‍कुल सफेद हो जाएंगे, जैसे मोती। इसके लिये नाखूनों को किसी भी गोल या चौकोर आकार का काट सकते हैं। जॉव वाली लड़कियों के लिये यह बेस्‍ट मेनिक्‍योर है।

पैराफ़ीन वैक्‍स मेनिक्‍योर- यह केवल पैर और हाथों के नाखूनों को साफ करने के लिये किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का नेल आर्ट नहीं किया जाता। गरम-गरम मोम हाथ और नाखूनों पर लगाइ जाती है, जिससे हाथ कोमल और साफ-सुथरे बन जाते हैं। नाखूनों पर से भी पीलापन गायब हो जाता है।

ब्राजिलियन मेनिक्‍योर- इस तरह के मेनिक्‍योर में कठोर रसायन का प्रयोग होता है। इसके लिये एक खास प्रकार का दस्‍ताना पहना पड़ता है। ब्राजिलियन मेनिक्‍योर करवाने से नाखूनों में मजबूती आती है और वह टूटने से बचते हैं।

हॉट स्‍टोन मेनिक्‍योर- गरम पत्‍थरों से निकलने वाली गर्मी से हाथ की मासपेशियों को टाइट किया जाता है। जिससे हाथों का ग्‍लो नेचुरल तरीके से बढ जाता है और साथ में अगर हाथों में दर्द रहता है तो वह भी चला जाता है। इस मेनिक्‍योर में या तो बहुत कम नेल आर्ट शामिल होती है, या तो बिल्‍कुल भी नहीं।

शिलैक जेल मेनिक्‍योर- शिलैक जेल मेनिक्‍योर थोड़ा महंगा होता है पर इसको करवाने से नाखूनों में मजबूती आती है। इस मेनिक्‍योर को हाइब्रिड मेनिक्‍योर भी बोला जाता है। यह नाखूनों को मजबूत और सफेद बनाता है।

Story first published:  Tuesday, September 11, 2012, 13:43 [IST]
English summary
There are many types of manicures that help you keep your hands in fine condition. Here are some of the types of manicure that are both popular and best for your nails.
Subscribe Newsletter