Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

स्‍पा ट्रीटमेंट से लीजिये स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

Posted by:
Published: Thursday, August 16, 2012, 11:12 [IST]

कई लोग सोंचते हैं कि स्‍पा में जाने से उनके पैसे बहुत खर्च होंगे और वह उसका लाभ नहीं उठा पाते। लेकिन ऐसा नहीं है क्‍योंकि जो लाभ आपको स्‍पा ट्रीटमेंट करने से मिलता है वह पैसों से कहीं ज्‍यादा होता है। माना कि फेशियल करवाने से चेहरा निखरता है और ग्‍लो भी आता है, लेकिन स्‍पा उपचार इससे कई गुना बेहतर है। आइये जानते हें कि स्‍पा करवाने से हमें क्‍या-क्‍या लाभ मिलते हैं।

unique benefits spa treatments

स्‍पा उपचार के लाभ -

झुर्रियों रहित त्‍वचा- फेमस केरला मसाज जिसको हॉट स्‍टोन मसाज भी बोला जाता है, शरीर की थकान को मिटाने में काफी सहायक होता है। जब यह माथे या चेहरे पर लगाया जाता है, तो वहां पर पडी़ झुर्रियां जो कि स्‍ट्रेस की वजह से होती हैं वह सब गायब हो जाती हैं।

त्‍वचा से तनाव हटाए- शरीर की ही तरह से त्‍वचा पर भी तनाव का असर पड़ता है। तनाव से त्‍वचा बूढी नजर आने लगती है। त्‍वचा पर पडे़ डार्क स्‍पॉट और मुर्झायापन एजिंग की निशानी होती है। लेकिन अगर आप मसाज करवाएंगी तो आपकी स्‍किन की मसल्‍स से तनाव हटेगा और आप जवान दिखने लगेगी।

मोटापा कम करे- ज्‍यादा मोटापा शरीर का लुक बिल्‍कुल खराब कर देता है। लेकिन स्‍पा उपचार से शरीर से चर्बी हटती है वो भी बडी ही प्रभावशाली तरीके से।

स्‍किन से गंदगी निकाले- हम प्रदूषण वाले इलाके में रहते हैं इसलिये इसमें कोई शक की बात नहीं है कि हमारा शरीर इससे प्रभावित रहे बगैर नहीं रह सकता। स्‍पा उपचार के वॉटर ट्रीटमेंट से शरीर की सूजन कम होती है और जहरीले तत्‍व बाहर निकलते हैं।

ब्‍लड सर्कुलेशन बढाए- जकुजी या वर्लपूल बाथ में नहाने से स्‍वास्‍थ्‍य पर अच्‍छा असर पड़ता है। इससे ब्‍लड सर्कुलेशन अच्‍छा हो जाता है जिससे शरीर पर ग्‍लो आता है और इंसान जवान दिखने लगता है।

शरीर को ऑक्‍सीजन मिलता है- ऑक्‍सीजन फेशियल आपको कभी इतनी एनर्जी नहीं दे पाएगा जितना आप स्‍पा ट्रीटमेंट कर के पा सकते हैं। बॉडी स्‍पा ट्रीटमेंट से शरीर के अंदर तक ऑक्‍सीजन जाता है, जिससे त्‍वचा में जान आ जाती है।

English summary
A facial can never add to the youthful glow that you will get after a rejuvenating massage at a spa. So, here are some of the most benefits of spa treatments.