हर किसी को अपने नाखूनों पर लगी हुई नेल पॉलिश बहुत सुंदर लगती है। लेकिन नेल पॉलिश को लगा कर उसको सूखाने के लिये घंटो का इंतजार करना बहुत ही खराब लगता है। इसलिये आपका समय खराब ना हो इसके लिये हम आपको बताएंगे कुछ आसान से टिप्स जिसे आप फौलो कर सकती हैं।
ऐसे सुखाएं नेल पॉलिश -
शेक अप द बॉटल- नेल पॉलिश कितनी जल्दी सूखती है यह डिपेंड करता है कि आप किस तरीके से उसे लगाती हैं। नेल पॉलिश को अगर कुछ दिनों के लिये छोड़ दिया जाए तो वह गाढी हो जाती है। इसलिये उसे लगाने से पहले उसमें थोडा़ सा एसिटोन मिला दें जिससे वह हल्की हो जाए और फिर उसे लगाएं।
एक कोट एक बार में- अगर आप सफेद या पीच कलर जैसी हल्के रंग वाली नेल पॉलिश लगा रही हैं तो उसे 2-3 बार और लगाना पड़ता है, जिससे परफेक्ट लुक मिले। अब यह तीन कोट वाली नेल पॉलिश को सूखने में टाइम लगेगा इसलिये अगर तीन कोट नेल पॉलिश लगानी हो, तो एक कोट लगाने के बाद कुछ देर रुक जाएं और उसे सुखा कर दुबारा कोई अन्य कोट लगाएं।
हेयर ड्रायर का प्रयोग करें- जब भी अपने घर में पेंट करवाते हैं तो अक्सर खिडकि़यां और दरवाजे खोल देते हैं। इससे दीवार की सारी नमी हवा दा्रा सोख ली जाती है। इसी तरह से गरम हवा भी आपके नेल पेन्ट को तुरंत ही सुखा देगी।
ठंडा पानी- कई लड़कियों की यह बुरी आदत होती है कि वह बार-बार अपने नेल पेन्ट को छू कर देखती है कि वह सूखी है या नहीं। नाखूनों को छूने की बजाए आप उसे कुछ देर के लिये ठंडे पानी में डाल कर रखिये। ठंडा पानी आपके नेल पेन्ट को तुरंत ही सुखा देगा वो भी बिना दाग छोडे़।





















