अगर किसी इंसान को पता चल जाए कि उसके शरीर से एक बार बाल हट जाएं और कभी न वापस आए, तो जाहिर सी बात है कि वह खुशी से फूला नहीं समाएगा। लेकिन केवल सोंचने भर से ही यह बात सच नहीं होने वाली। इसके लिये कुद ऐसे उपाय करने होंगे जिससे शरीर के बाल आना सचमुच कम हो जाएं। नीचे ऐसे ही कुछ टिप्स यानी उपाय दिये हुए हैं, जिनसे आप अपने शरीर पर आने वाले बाल को कम कर सकते हैं।
ऐसे कम करें शरीर के बाल-

1. शेविंग करना बंद- सबसे पहले बॉडी हेयर को हटाने के लिये शेविंग रेजर का इस्तमाल करना बंद करना पड़ेगा। इससे धीरे-धीरे बाल आना हल्के हो जाएंगे।
2. ट्वीज़र्ज़- चिमटी यानी की ट्वीज़र्ज से बालों को अंदर जड़ से निकाला जाता है, जिससे 4-6 हफ्तों के लिये छुट्टी हो जाती है। लेकिन इसको केवल मुंह के बाल हटाने के लिये प्रयोग किया जा सकता है, न कि सीने और शरीर के।
3. वैक्सिंग- वैक्सिंग से भले ही शरीर पर बाल आना न रुकते हों, लेकिन इससे कुछ दिनों के लिये बालों की संख्या पर जरुर असर पड़ता है। वैक्सिंग तब करवाएं जब बाल सामान्य रुप से उगे हों, ऐसा करने से एक ही बार में बाल बाहर आ जाएंगे, वो भी कोई निशान छोड़े।
4. सोया खाएं- आपके शरीर पर बहुत से बाल होने का कारण है, मेल हार्मोन और टेस्टोस्टेरोन का ज्यादा उत्पादन। महिलाओं में भी इस हार्मोन की थोड़ी संख्या होती है, जिससे उनके शरीर पर भी बहुत से बाल आ जाते हैं। सोया एक ऐसा प्रोडक्ट है जो इस्ट्रोजन यानी की फीमेल हार्मोन को बढ़ाता है और मेल हार्मोन को कम करता है। इसलिये सोया बीन और दूध के प्रोडक्ट को लेना मत भूले।
5. मसल्स बनाएं- जिस तरह महिलाएं सोया आहार खा कर अपने शरीर के रोएं को कम कर सकती हैं, उसी तरह से पुरुषों को रोएं कम करने के लिये मसल यानी मासपेशियां बनानी चाहिये। जब आप ऐब क्रंच करेंगे तो उससे बॉडी पर कट्स आएंगे, जिससे प्राकृति तरीके से बाल आना कम होंगे।
6. लोशन- कई दवाइयों की दुकान पर हेयर ग्रोथ को कम करने के लिये लोशन मिलते हैं। इन लोशनों में सोया सामग्री होती है, जो हेयर ग्रोथ को रोकती है। लेकिन इस लोशन को लेने से पहले डिब्बे के पीछे दिए र्निदेश जरुर पढ़े कि कहीं आपको उन सामग्रियों से कोई एलर्जी तो नहीं होगी।



















