घुघंराले बाल देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं लेकिन कुछ ही देर के बाद वह भद्दे दिखने लगते हैं। साथ ही इसे मैनेज करना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपके बाल भी कर्ली हैं तो अपनाइये यह दिये गए कुछ प्राकृतिक उपचार और पाइये छुटकारा इन उलझे बालों से।

1. मायोनीज- कृत्रिम कंडीशनर के अलाय मायोनीज का प्रयोग अपने घुंघराले बालों के लिए करें। यह एक बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है जो कि लंबे समय तक स्थायी प्रभाव छोड़ता है। अपने बालों में जड़ से ले कर टिप तक मायोनीज लगाएं। इसे 20-45 मिनट के लिए रहने दें और फिर इसे धो दें।
2. केला- एक केला मैश करें और उसे 1-2 चम्मच बादाम या एवाकाडो तेल की के साथ मिलारएं। यह सब अपने बालों पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। जब आप बालों को धो लेगी तब आपको अपने बालों में अंतर मिलेगा। बाल मैनेजेबल, चिकने और चमकदार हो जाएंगे।
3. हॉट ऑयल ट्रीटमेंट- हॉट ऑयल ट्रीटमेंट सप्ताह में एक बार जरुर करना चाहिये। 2-3 चम्मच बादाम तेल या नारियल तेल को गरम कीजिये और अपनी खोपड़ी पर लगाइये। इसको रात भर ऐसे ही रहने दें और दूसरी सुबह धो लें। अगले दिन बाल सुंदर और मैनेजबल हो जाएंगे।
4. बीयर- बीयर एक अद्भुत लोशन है। बीयर को किसी स्प्रे बॉटल में डाल कर बाल पर छिड़क सकती हैं। इसे 10-15 मिनट के लिए रखें और फिर गर्म पानी से धो लें। इस शराब से आप अपने कर्ली बालों को सहज बना सकती हैं।
5. अंडा और दही - अंडे का सफेद भाग बहुत अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर होता है। लेकिन, कई लोग इसकी बदबूदार गंध की वजह से इससे बचते फिरते हैं। खैर, अंडे से बालों को धोने के बाद आपको अंडे की गंध से छुटकारा मिल सकता है। यदि अंडे का सफेद भाग दही के साथ मिश्रित कर के लगाया जाए तो इसमें से बदबू नहीं आती। 2-3 अंडे की सफेदी को 2 चम्मच दही में मिला कर लगाएं। इसके बाद 10-15 मिनट के बाद सिर धो लें। इसके प्रयोग से बाल चमकीले और मुलायम हो जाते हैं।
6. स्वस्थ आहार- अंतिम में सबसे महत्वपूर्ण बात, आप एक स्वस्थ और संतुलित आहार लें। खूब सब्जियां खाइये और प्रचुर मात्रा में पानी पीजिये। साथ ही आपको कॉफी और शराब जैसे पेय पदार्थों से भी बचना चाहिए। वे हमारे शरीर की नमी खो देते हैं जिस वजह से शरीर और बाल शुष्क हो जाते हैं।



















