Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

हेयर फॉल रोकना है तो पीयें हर्बल टी

Posted by:
Updated: Sunday, October 21, 2012, 10:35 [IST]

Health Tea Green Tea Headache Hair Fall Aid0092
 

हर्बल टी केवल आपको रीफ्रेश ही नहीं करती है बल्कि ये आपकी बॉडी को हेल्दी भी रखती है। कहने को तो यह एक कप चाय होती है लेकिन इसके फायदे अनेक होते है। जो आपकी कई बीमारियों को चुटकी में दूर कर देती है। मसलन जैसे आपको सिरदर्द होता है तो आप ग्रीन टी का सेवन करें अगर आप अपनी पाचन शक्ति दुरूस्त करना चाहते हैं तो आज से ही हर्बल टी को पीना शुरू कर दें।

यही नहीं हर्बल टी से बालों की समस्या जैसे बालों का झड़ना भी रूकता है।  तो आईये आज हम आपको चार तरह की हर्बल टी के बारे में बताते हैं जो आपको उपरोक्त बीमारियों से निजात दिलायेंगे।

ग्रीन टी:
इस टी को आप रामबाण कह सकते हैं, यह आपको सिरदर्द से निजात दिलाता है। जो लोग माइग्रेन की समस्या से ग्रसित रहते हैं उन्हें तो इसका सेवन रोज करना चाहिए। ग्रीन टी वजन कम करने में भी मददगार होती है। यह आपकी पाचन शक्ति को मजबूत भी बनाती है। बस एक प्याली ग्रीन टी आपको तरोताजा औऱ सेहतमंद रखने के लिए काफी है। सबसे बड़ी बात ग्रीन टी से बालों का झड़ना कम होता है। यह बालों की लंबाई भी बढ़ाती है। यकीन नहीं होता तो आप आजमा कर देख सकते है।

सिनमन या दालचीनी की चाय: यह आपके मुंह के जायके को फ्रेश तो करता ही है साथ ही यह माइग्रेन के रोगियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपके घर कोई जुकाम से पीड़ित है तो उसे बस एक कप सिनमन यानी दालचीनी की चाय बनाकर दीजिये देखिये उसका जुकाम कितनी जल्दी ठीक हो जाता है।

दालचीनी में फाइबर, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है जो आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आयुर्वेद में भी बालों की बीमारी को रोकने के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ, घने और सुंदर बाल चाहते हैं तो दालचीनी का प्रयोग शुरू कर दें।

अदरक वाली चाय: अदरक का प्रयोग तो घर-घर में होता है अगर आप चाय में अदरक डाल कर रोजाना पीयें तो आपको जुकाम, सर्दी छू भी नहीं पायेगी। अदरक आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। अदरक की चाय पीने से सरदर्द से आराम मिलता है।  साथ ही बालों में रूसी की समस्या को भी रोकता है जिससे बाल मजबूत बनते हैं।

कैमोमाइल टी: कैमोमाइल टी माइग्रेन के रोगियों के लिए काफी अच्छी होती है। इसके अंदर ऐसे एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं जो तत्काल सिरदर्द को रोकने में कामयाब होते है। इस टी का प्रयोग करने से बालों का झड़ना रूकता है। यह सिर की बेजान त्वचा की जगह नई खाल पैदा करता है, जिससे कि कमजोर बालों की जगह नये और मजबूत बाल उगने में मदद मिलती है।

Story first published:  Wednesday, January 18, 2012, 13:57 [IST]
English summary
Herbal teas are not only refreshing but also is healthy for the body. It is beneficial in several ways such as it cures headache, improves digestion, flushes out toxins, enhances complexion and reduces hair fall.
Subscribe Newsletter