Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बालों से कैसे निकाले हेयर कलर?

Posted by:
Updated: Friday, March 8, 2013, 10:32 [IST]

माना की बालों में नया रंग लगाने से व्यक्तित्व को नई पहचान मिलती हैं, लेकिन कभी-कभार मन का रंग ना चढ़ने की वजह से सारा मूड़ खराब हो जाता है। गलतियां तो कभी भी और किसी से भी हो सकती है। लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आपको उस गलती के साथ जीना पडेगा। अगर आपको लगता है कि आपके बालों का हेयर कलर आप पर बिल्कुल भी सूट नहीं करता तो उसे बिना कुछ सोंचे समझे निकाल डालिये। प्रस्तुत हैं ये टिप्सः

how remove hair colour

इस तरीके से पाएं मुक्तिः

1. हेयर स्टाइलिश से सपंर्क करेः भले ही आपने हेयर कलर घर पर लगाया हो या फिर पार्लर में, इसके बारे में अपनी हेयर स्टाइलिश को तुरंत सूचित करना जरुरी है। अगर आपके बालों पर हल्का रंग चढा है तो अच्छा होगा की उस पर कोई डार्क कलर करवा कर उसे तुरंत ठीक कर लें।

2. विटामिन सी टेबलेटः बाजार से जा कर सबसे सस्ती विटामिन सी की टेबलेट्स खरीद कर ले आइये। उसके बाद करीबन 25-30 टेबलेट को पीस कर पानी के साथ पेस्ट बना लें। अब इसे हल्के हल्के अपने सिर पर लगा कर मालिश करें और 30 मिनट तक ऐसे ही रहने के बाद बालों को शैंपू से धो लें1 ऐसा करने से बालों का रंग दो-तीन शेड हल्का हो जाएगा। 

3. हॉट ऑयल ट्रीटमेंटः इस ट्रीटमेंट को आप घर पर भी कर सकती हैं। इससे बाल जड़ से मजबूत होते हैं और बालों का कलर भी हल्का हो जाता है। लेकिन इस ट्रीटमेंट को कभी भी एक हफ़ते में एक बार से ज्यादा ना करें।

4. लॉन्ड्री डिटर्जेंट या साबुनः बालों से रंग को छुडा़ने के लिये अपने शैंपू में डिटर्जेंट या कपड़े धोने वाला साबुन मिला कर बाल धोएं। इस विधि को आप कई बार प्रयोग कर सकती हैं। ध्यान रहे कि इसमें ज्यादा ब्लीचिंक कंटेंट ना रहे वरना बालों को नुक्सान भी पहुंच सकता है।

5. हेयर कलर रिमूवरः अगर आप आगे चल कर अपने बालों पर कोई कलर नहीं करवाना चाहती हैं, तो अच्छा होगा कि बाजार से कोई अच्छी कंपनी का हेयर कलर रिमूवर खरीद लें। ऐसा प्रोडक्ट लें जो बालों को नुक्सान ना पहुंचाए और रंग भी निकाल दे।

6. दुबारा कलर करवाएं: सबसे अच्छा है कि आप अपने हेयर कलर पर फिर से दुबारा रंग चढवा लें। इस बार बालों पर वो रंग चढवाएं जो असली में आपके बालों के रंग से मेल खाता हो।

Story first published:  Wednesday, June 27, 2012, 11:52 [IST]
English summary
Bored of your hair colour? Well if your hair colour does not thrill you any more, remove hair colour with these easy ways. Try these easy ways to remove hair colour.