Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मौनसून में रंग भर देगी यह क्‍लासिक हेयर स्‍टाइल

Posted by:
Updated: Wednesday, January 30, 2013, 14:03 [IST]

मौनसून आ गया! यानी की मस्‍ती करने का सीजन भी आ गया। इस समय बारिश होने की वजह से हम कपड़ो या फिर हेयरस्‍टाइल बनाने के मामले में किसी खास ट्रेंड को फॉलो नहीं कर पाते। लेकिन इन दिनों आप अपने बालों से खूब सारा एक्‍सपेरिमेंट कर सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हेयरस्‍टाइल बताएंगे जिसको मौनसून सीजन में आराम से बनाये जा सकते हैं। इससे अगर बाल गीले भी हो जाएं तो भी कोई परेशानी नहीं होगी।

monsoon friendly hairstyles

1. हाई पोनीटेल- इस हेयरस्‍टाइल को ज्‍यादातर हर लड़की पसंद करती है। बिना कुछ सोंचे समझे घर से निकलते वक्‍त आप हाई या लो पोनीटेल बांध कर आराम से निकल सकती हैं। यह आराम से मैनेज भी हो जाती है और उधर उधर फैलती भी नहीं है। चाहें तो पोनीटेल बांध कर सामने से सेमी-बीहाईव हेयरस्‍टाइल रखें, यह इन दिनों काफी इन है।

2. खुले बाल- बालों की हेयरस्‍टाइल ट्राइ करने के लिये मौनसून सीजन सबसे बेहतरीन माना जाता है। अगर आपको सहेलियों के बीच सनसनी फैलानी है तो यह हेयरस्‍टाइल आपके लिये ही है। इस हेयरस्‍टाइल को किसी भी ड्रेस के साथ आजमाया जा सकता है। हां, आपको केवल इसको मैनेज करना आना चाहिये। इसको और निखारने के लिये हेयर बैंड लगाएं।

3. साइड पोनी- यह हेयरस्‍टाइल काफी ट्रेंड में है और आसान भी। अगर आप अपनी बारिंग हेयरस्‍टाइल से बोर हो चुकी हैं तो साइड पोनीटेल बांध कर आपको एक नया लुक मिल सकता है। इसको बनाने में भी बिल्‍कुल समय नहीं लगता। इसको बिल्‍कुल ढीला बांधे, जिससे साइड में आपके बाल लंबे दिखेगे।

4. जूड़ा- यह हेयरस्‍टाइल काफी क्‍लासी लुक देती है। इसको गर्मियों तथा मौनसून सीजन में बनाया जा सकता है। यह बोल्‍ड लुक आपको केवल चंद मिनटों में मिल सकता है। इस जूडे को बनाने के लिये पतले हेयर बैंड का प्रयोग करें और मुंह पर कुछ लटों को खुला छोड़ दें।

5. वेव- अपने बालों को वेवी लुक दीजिये। अगर यह बारिश में गीले भी हो जाएं तो कोई टेंशन की बात नहीं है, क्‍योंकि उसमें यह और भी खूबसूरत लगेगे। इसको अगर बांधना हो तो आप केवल एक पोनी बना लीजिये बस आपका काम हो जाएगा।

Story first published:  Sunday, July 1, 2012, 14:15 [IST]
English summary
Here are few monsoon friendly hairstyles that can be ideal for this monsoon season. They are not only comfortable but will also look dazzling.
Subscribe Newsletter