Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मौनसून में कैसे करें बालों का बचाव?

Posted by:
Published: Thursday, September 6, 2012, 12:19 [IST]

गर्मियों से राहत दिलाने के लिये जब मौनसून की शुरुआत होती है तो मानो दिल को ठंडक मिल जाती है। लेकिन इसी समय बालों की समस्‍या का भी मौसम शुरु हो जाता है। इस मौसम में बालों का झड़ना और सिर की त्‍वचा का चिपचिपा हो जाना बड़ा ही खराब लगता है। मौनसून के सीज़न मे आपके बालों का क्‍या हाल होता है और इनकी समस्‍याओं से निपटने के लिये क्‍या किया जाए, इसके लिये प्रस्‍तुत हैं कुछ टिप्‍स।

monsoon hair care tips men

मौनसून में सिर और बालों की क्‍या हालत होती है?

1. मौसम में नमी के कारण पसीना ज्‍यादा बहता है जिस वजह से स्‍कैल्‍प तेलिये हो जाती है और बाल चिपचिपे हो जाते हैं।

2. लगातार मौसम में नमी और शरीर से पसीना आने की वजह से सिर बिलकुल चिपचिपी हो जाती है जिस वजह से सिर की त्‍वचा पर जीवाणु और फंगस अपना घर बना लेते हैं।

3. पर्यावरण प्रदूषण भी हवा के दा्रा खोपड़ी और बालों पर चिपक जाते हैं जो कि पहले से ही चिकना पन लिये होते हैं।

हेयर केयर के लिये टिप्‍स -

4. अपनी खोपड़ी को बिल्‍कुल सूखा रखने की कोशिश करें। बारिश के पानी से बचने के लिये छोटे का प्रयोग जरुर करें।

5. मौनसून में अपने बालों को हर रोज शैंपू करें क्‍योंकि इस समय पसीना ज्‍यादा बहता है। माइल्‍ड शैंपू का प्रयोग सही रहेगा।

6. बालों के हिसाब से कंडीशनर चूज़ करें। ऑयली बालों के लिये लाइट कंडीशनर और सूखे बालों के लिये ज़रा सा स्‍ट्रांग कंडीशनर अच्‍छा होता है।

7. अपने आप को हाइड्रेट रखने के लिये खूब सारा पानी पिएं और फलों का जूस।

8. इस समय बालों का झड़ना आम बात है, तो ऐसे में बिल्‍कुल भी ना घबराएं।

English summary
Rain brings with it a relief from the heat of the summer but also a lot of humidity.The weather conditions in the monsoon impact the scalp and hair in a significant manner