आजकल बाजार में कई प्रकार के शैंपू और कंडीशनर उपलब्ध हैं तो, ऐसे में सवाल यह उठता है कि आप अपने बालों के हिसाब से कौन सा शैंपू चुनेंगी जो बालों को सूट करे। अगर आपको जानना है, तो पढे़ हमारा यह लेख क्योंकि बालों की अच्छी हालत हमारे व्यक्त्तिव को दर्शाता है।

चलाकी से चुने अपना शैंपू एंव कंडीशनर -
1. सही सामग्री- कभी भी टीवी या पेपेर पर विज्ञापन देख कर शैंपू और कंडीशनर नहीं खरीदना चाहिये। हमेशा देख लें कि जो शैंपू आप खरीदने जा रहे हैं, उसमें क्या-क्या सामग्री मिली हुई है।
2. रूखे और कर्ली बाल- अगर आपके बाल कर्ली हें तो आपको क्रीमी और नमी प्रदान करने वाला शैंपू प्रयोग करना चाहिये। इसमें शिया बटर, जर्म ऑयल और नट ऑयल मिला होना चाहिये। इसके अलावा आपको अल्ट्रा कंडीशनिंग मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये।
3. ऑयली बाल- क्रीमी शैंपू और कंडीशनर नहीं लगाना चाहिये। ऐसा प्रोडक्ट चुने जिसमें पेन्थिनॉल मिला हो। यह ऐसा तत्व है जो बालों की मोटाई बढाता है। स्प्रे कंडीशनर का प्रयोग कीजिये जो कि बालों सिर की त्वचा तक नहीं जाता है और केवल बालों तक ही सीमित रहता है।
4. टूटे और रूखे बाल- ऐसे बालों के लिये क्रीमी शैंपू सही होता है। इसके साथ ही रोजाना कंडीशनिंग की भी जरुरत होती है।
5. ऑयली एंड ड्राय बाल- ऐसे बालों में जड़े तो ऑयली रहती हैं लेकिन बालों का आखिरी छोर रूखा रहता है। तो, ऐसे में आपको रोजाना साधारण शैंपू का प्रयोग कर के बाल धोने चाहिये। कंडीशनर का प्रयोग कीजिये लेकिन उसे बालों की जड़ो पर मत लगाइये वरना वह ऑयली हो जाएंगे। सिलीकॉन मिला हुआ कंडीशनर ना प्रयोग करें वरना यह कलर किये हुए बालों को खराब कर सकता है।



















