Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

इसको खाएंगे तो बाल बनेंगे मजबूत

Posted by:
Published: Thursday, May 10, 2012, 13:17 [IST]

आज कल हर कोई चाहता है कि उसके बालों की खूबसूरती दूसरों से हट कर हो। इसके लिये वे बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के हेयर प्रोडक्‍ट्स का प्रयोग करते हैं लेकिन बाल जैसे थे वैसे ही बने रहते हैं। बाल तभी अच्‍छे होंगे जब आपका खान-पान अच्‍छा होगा। अपनी डाइट में कुछ ऐसे आहार शामिल करें, जिससे बाल अंदर से मजबूत बनें। इसके लिये प्रस्‍तुत हैं कुछ ऐसे आहार जो आपके बालों को अंदर से मजबूती देंगे।

top foods healthy hair

शामिल करें इन्‍हें भी

1. बींस और दालें- बींस जैसे बादाम और दालें हमारी डाइट के लिये बहुत अच्‍छी मानी जाती हैं। इसमें न केवल कई गुना प्रोटीन पाया जाता है बल्कि आयरन, जिंक और बायोटिन भी होता है जो हेयर ग्रोथ को बढाता है और उन्‍हें टूटने से बचाता है। अगर अच्‍छे बाल चाहिये तो हफ्ते में एक कटोरा बींस जरुर खाइये।

2. नट्स- बालों को अगर मोटे और चमकीले बानाने हों तो नट्स खाना शुरु कर दें। अखरोठ में ओमेगा 3 फैटी एसिड और अल्‍फा लीनोलिनिक एसिड पाया जाता है, जिससे बालों को कंडीशनर मिलता है। काजू और बादाम में जिंक पाया जाता है, जो बालों का झड़ना रोकता है इसलिये आपको रोजाना एक मुठ्ठी नट्स तो जरुर खाने चाहिये।

3. अंडा- बालों को चमकदार और मजबूत बनाने के लिये अंडा लगाइये क्‍योकि इसमें प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें बायोटिन और विटामिन बी 12 भी होता है जो कि बालों के लिये बहुत जरुरी ब्‍यूटी न्‍यूट्रियंट होता है।

4. साबुत अनाज- अगर बालों को स्‍वस्‍थ्‍य बनाना है तो उन्‍हें जिंक, आयरन और विटामिन बी का खुराख देना बहुत जरुरी है। यह तत्‍व आपको साबुत अनाज से बनी हुई सामग्री से ही मिलेगा, जैसे वीट ब्रेड और सीरियल आदि।

5. लो फैट डेयरी प्रोडक्‍ट- इसमें शामिल स्‍किम्‍ड मिल्‍क और दही, कैल्‍शियम के बहुत बडे़ स्‍त्रोत हैं और इस मिनरल से बालों की अच्‍छी ग्रोथ होने में मदद मिलती है। इसमें दो हाई क्‍वालिटी प्रोटीन और भी होते हैं जैसे कैसिइन और मट्ठा।

6. गाजर- गाजर में विटामिन ए बड़ी मात्रा में पाया जाता है, जो कि स्‍कैल्‍प को स्‍वस्‍थ्‍य रखता ही है और आंखों के लिये तो लाजवाब होता ही है। अगर स्‍कैल्‍प स्‍वस्‍थ्‍य रहेगा तो जाहिर सी बात है कि बालों में भी चमक आएगी। इसलिये अपने खाने और सलाद में गाजर को शामिल करें।

7. साल्‍मन मछली- अगर ब्‍यूटी फूड की बात आती है तो साल्‍मन का कोई मुकाबला नहीं है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड की हाई क्‍वालिटी होती है। इसके अलावा इसमें बी-12 और लोहा भी पाया जाता है जो स्‍कैल्‍प को स्‍वस्‍थ्‍य रखता है। अगर शरीर में इन प्रोटीन की कमी हो गई तो स्‍कैल्‍प पूरी तरह से सूख जाएगी और बाल बिल्‍कुल बेजान हो जाएंगे।

English summary
When it comes to healthy hair, it’s not just what you put on your tresses that count. Here are Top foods that will make your hairs strong.
Subscribe Newsletter