Latest Updates
-
Restaurant Style Egg Masala Gravy Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा अंडा मसाला -
International Yoga Day 2026: नाभि खिसकने पर करें ये 4 योगासन, मिलेगा तुरंत आराम -
कब से शुरू हो रहे हैं श्राद्ध? जानें तिथि, धार्मिक महत्व और पितरों के तर्पण की सही विधि -
जुलाई 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें स्टेट वाइज छुट्टियों की लिस्ट -
Restaurant Secret Amritsari Kulcha Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा कुरकुरा कुलचा -
Father's Day 2026: पापा को स्पेशल फील कराने के लिए बेस्ट हैं ये शॉर्ट स्पीच और कविताएं, जो छू लेंगी दिल -
निर्जला एकादशी व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जान लें क्या कहते हैं शास्त्र और नियम -
इन 5 बीमारियों में भूलकर भी न खाएं काजू, स्वाद के चक्कर में बढ़ सकता है मर्ज -
UP Style Vegetable Pulao Tehri Recipe: घर पर बनाएं यूपी का मशहूर स्वाद -
Father's Day Sanskrit Wishes: पिता स्वर्गः पिता धर्मः, फादर्स डे पर संस्कृत संदेशों से जताएं प्यार और सम्मान
नहीं सूखेगी नेलपॉलिश अगर करेंगी ऐसा...
हर लडकी बडे ही मन से नेल पॉलिश खरीदती है लेकिन यह तो संभव नहीं है कि हर रंग की नेल पॉलिश को रोज-रोज लगाया जा सके। मसलन होता यह है कि नेल पॉलिश रखे रखे सूखने लगती है। यहां पर कुछ आसान तरीके दिये हुए हैं जिनसे आप जमी हुई या सूखती हुई नेलपॉलिश को बचा सकती हैं।
नेलपॉलिश को खोलते वक्त कभी भी तेजी से शेक नहीं करना चाहिये बल्कि उसे आपनी दोनों हथेलियों में रख कर 20 मिनट के लिये मलना चाहिये, इससे वह अच्छी तरह से घुल जाएगी और सही से लगेगी। आइये जानते हैं कुछ ऐसी ही आसान तरीके नेलपॉलिश को स्टोर करने के लिये।

नेलपॉलिश की शीशी बचाए रखने के तरीके
1. नेल पॉलिश को हमेशा फ्रिज में रखें क्योंकि इससे नेलपॉलिश जल्दी सूखती नहीं है।
2. नेल पॉलिश को कभी गर्म जगह पर ना रखें। इसे हमेशा ठंडी जगह पर सूरज की रौशनी से दूर रखें। जिससे यह कई दिनरों के लिये चले।
3. अपनी नेलपॉलिश की शीशी को एकदम सीधी खड़ी रखें नहीं तो उल्टी या गिरा कर रखने से वह फैल जाएगी और आसानी से सूख जाएगी।
4. हमेशा हाई क्वालिटी की नेलपॉलिश ही खरीदें। कम कीमत वाली नेलपॉलिश जल्दी सूखती है और इसे थिनर से भी सही नहीं किया जा सकता।
5. हमेशा नेलपॉलिश की शीशी को कस कर बंद करें जिससे वह सूखेगी नहीं।
6. एक बार नेलपॉलिश प्रयोग करने के बाद उसके ढक्कन के लिड पर पिट्रोलियम जैली लगा दें, जिससे उसमें बाहर कि हवा नहीं घुसेगी और दुबारा नेलपॉलिश आसानी से खुल भी जाएगी।
7. अगर नेलपॉलिश सूख गई हो या फिर अलग होने लग गई हो तो उसमें नेलपॉलिश थिनर डाल दें। ऐसा करने से वह पतली हो जाएगी और लंबे समय तक चलेगी भी।



Click it and Unblock the Notifications