Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

घर पर बनाइये रेड लिप ग्‍लॉस

Posted by:
Published: Monday, May 21, 2012, 9:35 [IST]

अगर आप चाहती हैं कि आप के होंठ धूप से काले न पड़े और हमेशा लाल रहें, तो घर पर प्राकृतिक तरीके से लिप ग्‍लास बनाइये और लगाइये। जी हां, अब लड़कियों ने वही पुरानी लिपस्‍टिक लगाना बंद कर दी है और लिप ग्‍लास के चलन को बढा़वा दे डाला है। वैसे अगर आप चाहें तो अपने पसंद से लिप ग्‍लॉस को कोई भी रंग दे सकती हैं, लेकिन इसके लिये आपको कुछ दूसरी सब्‍जियों का प्रयोग करना पड़ेगा। चलिये आज लाल रंग से ही शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि इसे कैसे बनाया जाता है।

homemade red lip gloss

विधि-

एक पैन में बी वैक्‍स गरम करें और उसे लगातार चलाते रहें। जब बी वैक्‍स पूरी तरह से पिघल जाए तब उसे आंच से उतार दें। फिर उसमें एक चम्‍मच अरंडी का तेल और चुकंदर का रस मिला कर अच्‍छी तरह से चलाएं। अगर आपको लगे कि रंग लाल नहीं हो रहा है और और ज्‍यादा चुकंदर का रस मिलाएं। अब इसको एक डिब्‍बी में डाल लें, आपकी रेड लिप ग्‍लॉस अब तैयार है। इस प्राक‍ृतिक लिप ग्‍लॉस से आपके होंठो को सूरज की अल्‍ट्रा वॉइलेट किरणों से सुरक्षा मिलेगी। आकपे लिप कभी काले नहीं पड़ेंगे।

याद रखें-

1. जब भी आप बी वैक्‍स में कोई भी सब्‍जी का रस उड़ेल रहीं हों, तो हमेशा याद रखें की बी वैक्‍स गरम हो। इससे मिश्रण अच्‍छी तरीके से बी वैक्‍स में मिल जाता है और रंग भी आ जाता है।

2. आप चाहें तो इसमें शहद या वेनिला एसेंस भी मिला सकती हैं, जिससे आकपा लिप ग्‍लॉस महकदार, चमकदार और स्‍वादिष्‍ट लगने लगेगा।

3. वैसे तो लिप ग्‍लॉस आप, स्‍ट्रॉबेरी से भी बना सकती हैं , लेकिन उसमें वैसा गहरा लाल रंग नहीं आएगा जैसा आपको चाहिये।

4. अगर आपको बी वैक्‍स आसानी से नहीं मिल पा रहा है या फिर कोई और समस्‍या आ जाती है, तो उसकी जगह पर पेट्रोलियम जैली का प्रयोग कर लें।

5. लिप ग्‍लॉस को हमेशा ठंडी जगह पर ही रखें। चाहें तो इसे फ्रिज में रख दें, लेकिन बहुत ज्‍यादा ठंडा टंपरेचर भी इसके लिये अच्‍छा नहीं होगा। इसलिये टम्‍परेचर को सेट कर के रखें।

English summary
A lip gloss highlights your lips and makes them look attractive.If you want to make a natural red lip gloss at home, then check out the recipe.