Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

इस मेकअप से पाएं अल्‍ट्रा चिक लुक

Posted by:
Published: Tuesday, August 14, 2012, 12:57 [IST]

मेकअप महिलाओं की खूबसूरती को निखारने का काम करता है। जहां आजकल ऑरेंज, यलो और ब्‍लू रंग मेकअप में छाए हुए हैं वहीं पर महिलाओं को फेमनिन लुक पाने की होड़ मची हुई है। पिंक मेकअप से आप फेमनिन लुक आसानी से पा सकती हैं, लेकिन इसके लिये आपके चेहरे का रंग बिल्‍कुल साफ होना चाहिये। अगर आपको भी फेमनिन वाला लुक चाहिये तो ट्राई कीजिये इस मेकअप को बेहतर तरीके से।

makeup get ultra chic look

टिप्‍स -

आंखों को करें हाइलाट - अपनी आंखों को उभारने के लिये ऑरेंज, यलो, ब्‍लैक या ब्‍लू आइशैडो प्रयोग करें। एक बार पिंक आइशैडो का प्रयोग करें। अपनी आंखों के नीचे के डार्क सर्कल को छुपाने के लिये कंसीलर लगाएं और फिर आइ बेस को अपर आइलिड और आइब्रो बोन पर लगाएं। आइबेस लगाने से मेकअप ज्‍यादा देर तक टिका रहता है। उसके बाद पतला आइलाइनर लगा कर उसे थोडा़ बाहर की ओर निकालें। अब पिंक आइशैडो लीजिये और उसे अपनी आंखों की पलको पर लगाइये। अपनी आइमेकअप को हाइलाइटर से चमकाइये। इसको ब्रो बोन तथा नीचे की आइलिड पर लगाइये। उसके बाद अपनी आइलैश को मसकारा लगा कर कर्ल कर दीजिये।

गालों पर - गुलाबी गाल आपके चेहरे पर नया बदलाव ला सकते हैं। फाउंडेशन से शुरुआत कीजिये। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाइये। ध्‍यान रखिये कि अपने आंखों के मेकअप को ना बिगाडे़। उसके बाद शिमर को मेकअप ब्रश से बालों और उसके नीचे की ओर पर लगाएं। लेकिन बहुत ज्‍यादा गाल गुलाबी करने की जरुरत नहीं है। वरना लोंगो का ध्‍यान केवल आपके गालों की ही ओर जाएगा।

होंठो के लिये - आपने होंठो को लिप ग्‍लास से हाइलाइट कीजिये। इसके लिये लाल या फिर न्‍यूड पिंक कलर पसंद कीजिये। लिप लाइन से लिप कवर करना मत भूलियेगा। ऐसा करने से लिप ग्‍लास फैलता नहीं। ऐसा लिप ग्‍लास लगाइये जो कि 4 घंटो से अधिक देर तक‍ टिका रहे।

English summary
Makeup enhances the beauty of a woman and adds a different touch to it.If you want to try a feminine look, try these tips to carry makeup in the right way.