Latest Updates
-
Jackfruit Mutton Alternative Kathal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं मटन जैसा स्वाद -
बुधवार या वीरवार कब है परमा एकादशी का व्रत? इस दिन करें ये 3 महाउपाय जिन्हें दूर होगी कंगाली -
अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब? जानें शुभ है या अशुभ संकेत -
Cooling Buttermilk Snack Masala Chaas Recipe: गर्मियों में ताजगी और स्वाद का बेहतरीन मेल -
लैपटॉप बंद कर पकौड़े तलने लगा Employee; अनोखा वीडियो देख लोग बोले- 'लगता है अप्रेजल खराब हुआ है!' -
बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं 'ब' अक्षर से नाम? देखें संस्कृत के 100 सबसे आधुनिक और अर्थपूर्ण Name -
खाने से पहले कैसे करें खराब व ताजे अंडे की पहचान? शेफ पंकज भदौरिया ने बताए 2 बेहद आसान टिप्स -
The Right Way to Make Palak Paneer Recipe: रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट पालक पनीर अब घर पर बनाएं -
मालवीय नगर की आग और फिलीपींस भूकंप की भविष्यवाणी सच! सुमित आचार्य ने जून-जुलाई के लिए दी यह बड़ी चेतावनी -
जेठ का छठा बड़ा मंगल आज: बंद किस्मत का ताला खोल देंगे बजरंगबली के ये 3 अचूक उपाय, बरसेगा पैसा ही पैसा
ढलती उम्र के लिए कुछ मेकअप टिप्स
जैसे-जैसे उम्र ज्यादा होने लगती है उस समय चेहरे पर ढलती उम्र और दिखती झुर्रियों को छुपाना, अपने आप में परेशानी का सबब बन जाता है। ऐसे में किस तरह का मेकअप करें जिससे आप दमकती हुई नजर आएं। इसके लिये जानिये कुछ खास मेकअप टिप्स -

चेहरे का मेकअप
1. चेहरे और माथों पर दिखने वाले दाग-धब्बों पर कंसीलर से छुपाया जा सकता है। कंसीलर को मॉइश्चराइजर में मिलाकर लगाएं।
2. गाढ़ा और हैवी फाउंडेशन न लगाएं। ऊपर से पाउडर भी हल्का ही थपथपाएं। पाउडर को नाक के आसपास के चमकते हिस्से पर ही लगाएं तब भी ठीक रहेगा।
3. अपने गालों पर शिमर न लगाएं। यह चेहरे पर आने लगी महीन रेखाओं को लाइट के साथ परिवर्तित करेगा, जिससे वे उभरकर दिखेंगी।
4. अगर आप 40 पार हो चुकी हैं। ब्लश का इस्तेमाल न करें। इससे चेहरा और लंबा व पिचका लगने लगता है। लगाना ही है तो गालों के उभरे हुए हिस्से पर इसे लगाएं, बाजू में कानों की तरफ नहीं।
लिप मेकअप
1. नेचुरल लिप लाइनर का प्रयोग करें।
2. इस उम्र में डार्क लिपस्टिक न लगाएं।
3. मेट लिपस्टिक की जगह मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें।
4. शाइनी लिपस्टिक न लगाएं। हो सके तो लिप प्लम्पिंग ग्लॉस इस्तेमाल करें।
आंखों का मेकअप
1. आई ब्रो बहुत पतली न बनवाएं। इससे चेहरे की कोमलता भी छिन जाएगी।
2. गहरे आईशैडो न लगाएं।
3. आंखों के नीचे गहरा मेकअप न करें।
4. पलकों के ऊपर आईलाइनर लगाएं।
5. मस्कारा अवश्य इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications