Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जानिये सोनम कपूर का विंटेज मेकअप सीक्रेट

Posted by:
Published: Thursday, June 14, 2012, 12:46 [IST]

कान्‍स फिल्‍म फेस्‍टिवल में जितनी तारीफे सोनम कपूर की नहीं हुई उससे ज्‍यादा उनके विन्‍टेज मेकअप की हुई। अगर हम एक शब्‍द में सोनम के मेकअप को डिस्‍क्राइब करें, तो वह शब्‍द होगा "नीट"। जी हां, इनका मेकअप हर फिल्‍म फेस्‍टिवल के हिसाब से बिल्‍कुल उत्‍तम होता है। बिल्‍कुल सिंपल मेकअप के साथ जब सोनम मुस्‍कुराती हैं तो सच मानिये कि यह सितारा कहर ढाती हैं। अगर आप भी सोनम या उनके विन्‍टेज मेकअप की बड़ी फैन हैं, तो प्रस्‍तुत है उनके मेकअप टिप्‍स के कुछ अंश।

sonam kapoor s vintage makeup secrets

सोनम कपूर मेकअप सीक्रेट :

1. अगर आपकी आइ लैश देखने में सोनम कपूर की ही तरह हैं ता आप बहुत लकी हैं। लेकिन अगर ऐसा नहीं हैं तो आप या तो अच्‍छा मस्‍कारा लगाइये या फिर नकली आइ लैश खरीदिये। आपने देखा होगा कि इनकी आइ लैश हमेशा कर्व रहती हैं और उन पर पिच ब्‍लैक रंग का मस्‍कारा लगा रहता है, जो इन्‍हें विन्‍टेज लुक प्रदान करता है।

2. स्‍मोकी आइ मेकअप इनके लुक का ही एक हिस्‍सा होता है। इसलिये यह हमेशा अपनी आइलिड को डार्क रंग से पेंट करती हैं। अगर आपने ध्‍यान दिया हो, तो इनकी ड्रेस ज्‍यादातर ब्‍लू ब्‍लैक, डार्क ब्राउन या फिर बॉटल ग्रीन की होती है। इसके अलावा जब बात कांन्‍स या फिर अन्‍य फिल्‍म फैशन समारोह की आती है तब इनकी पलको पर गोल्‍ड या आइवरी वाइट का टच रहता है।

3. सोनम कपूर की मेकअप किट में हमेशा ब्राउनिश रेड लिपस्‍टिक जिसका बेस पीला होगा मिल जाएगी। इन्‍हें कई विशेष उत्‍सवों में इस रंग की लिपस्‍टिक के साथ पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा, मैटी ब्राउन, पिंक ग्‍लॉस या फिर केवल प्‍लेन ग्‍लॉस की इनका फेवरेट है। इनकी लिस्‍ट में लिप लाइनर शामिल नहीं है।

4. अपनी चीकबोन पर लगाने के लिये यह डल पिंक या फिर मैटी रेड रंग को ज्‍यादा पसंद करती हैं।

5. सोनम कपूर के बारे में एक और छोटी सी बात है उनके नेल पॉलिश के बारे में। पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में यह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिनकी नेल पॉलिश का सेलेक्‍शन बड़ा ही अलग तरह का और अच्‍छा है। नेल पॉलिश के मामले में आप इन्‍हें ट्रेन्‍डसिटर भी कह सकती हैं, जिन्‍होंने काली, भूरी और नांरगी रंग को अलग सी जगह दी।

English summary
If we were to describe Sonam Kapoor's Vintage makeup at Cannes 2012 in one word, then it would be 'neat'. So, let's know her makeup secrets.
Subscribe Newsletter