Latest Updates
-
Meat Lentil Combo Dal Gosht Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
किस समय जन्मा बच्चा होता है भाग्यशाली? टाइम ऑफ बर्थ से जानें कितना लकी है आपका बेबी -
Crispy Corn Snack Makki Tikki Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी टिक्की -
क्या E20 पेट्रोल मीठा होता है? जानें सिक्किम के वायरल वीडियो में पेट्रोल टैंक पर क्यों टूट पड़ीं चींटियां -
प्रेग्नेंसी में आम खाना चाहिए या नहीं? जानें इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका -
Telegram Ban in India: NEET परीक्षा से पहले सरकार ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम? जानें फायदे और नुकसान -
Chef's Secret Method Chicken Biryani Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी लजीज बिरयानी -
Muharram 2026: मुहर्रम कब है? 16 या 17 जून, जानें भारत में कब दिखेगा नया चांद और क्या है इसका महत्व -
सांतवा बड़ा मंगल आज: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए तुरंत करें ये 5 महाउपाय, दूर होंगे सभी संकट और कर्ज -
International Day of Family Remittances 2026: आज के दिन क्यों मनाते है अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस
इस तरह लगाएं यह पिंक आइ मेकअप
आंखों के मेकअप से छोटी आंखें भी बड़ी और खूबसूरत लगने लगती हैं। लेकिन आइ मेकअप करने से पहले हमेशा अपनी स्किन का कंप्लेक्शन, टाइप और अवसर को जरुर देखें। गुलाबी एक नारी सुलभ रंग है, जो आपको एक मिनट में आपके खूबसूरत होने का एहसास कराएगा। आप चाहें तो अपने गालों और होंठो को गुलाबी रंग से निखार सकती हैं या फिर केवल पिंक कलर का आइ मेकअप कर के ही कहर ढा सकती हैं। पिंक आइ मेकअप पाने के लिये फौलो करें यह स्टेप-

स्टेप बाई स्टेप मेकअप
1. सबसे पहले कॉटन बॉल को टोनर में डुबोइये और उसे सावधानी से अपनी आंखों के चारो ओर लगाइये। टोनर से मेकअप फैलता नहीं है और वह लास्ट लांग बना रहता है।
2. अब अपनी त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ बेस आईशैडो लें और उसे अपनी पलको के ऊपर लगा लें।
3. न्यूड सिमर आईशैडो लें और उसे एक फ्लैट ब्रश की सहायता से पलको पर लगाएं। हल्का कोट ही लगाएं।
4. अब एक फ्लैट ब्रश लें और उससे अपनी पलको पर पिंक कलर का आईशैडो लगाएं। इस आईशैडो को अच्छी तरह से पूरी पलको पर फैला दें। इसके बाद एक पलते ब्रश की मदद से आंखों के कोनों पर पिंक आईशैडो लगाएं और उसे हल्का सा ऊपर की ओर ले जाएं जिससे वह वी शेप में आ जाए।
5. अब एक पिंक आइलाइनर पेंसिल या लिक्विड लें, जिसमें शिमर भी मिला होना चाहिये। अब इसे ऊपर की पलको पर लगाएं और हल्की सी लकीर अपनी नीचे की भी पलको पर लगाएं। देख लें कि आपकी दोनों आंखों की पलको का कोना अच्छी तरह से पिंक शेड से ढंक गया हो।
6. अब गोल्डन शिमर लें और उसे आईब्रो लाइन के नीचे की ओर लगाएं। थोडा सा सिमर अपनी नीचे की पलको की शुरुआत पर भी लगाएं( करीबन 3 सीएम)
7. इसके बाद ब्लैक मस्कारा लें और उसे लगाएं। आंखें बडी दिखे इसके लिये उसे कोने पर थोडा लंबा कर दें। इसके अलावा चाहें तो नकली आइलैश भी लगा सकती हैं।
8. फिर काजल लें और से पलको के गहराई से लगाएं। आईब्रो को भी शेप देने के लिये आईब्रो पेन्सिल से उसे गहरा कर के शेप दें।



Click it and Unblock the Notifications