Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

करें लिपस्‍टिक से अनोखे मेकअप ट्रिक्‍स

Posted by:
Published: Monday, May 14, 2012, 11:01 [IST]

मेकअप कॉस्‍मैटिक के रूप में एक लिपस्‍टिक का बड़ा ही महत्‍व होता है। हो सकता है कि आपको लिपस्‍टिक की सही ताकत का अंदाजा न हुआ हो। लेकिन एक लिपस्‍टिक आपके पूरे मेकअप किट का एक पल में ही सफाया कर सकती है। चौंकिये मत, लेकिन यह बात बिल्‍कुल सच है। जानिये कि लिपस्‍टिक के शेड से किस तरह से आपका मेकअप किया जा सकता है।

unusual makeup tricks using lipstic

ऐसे करें लिपस्‍टिक का प्रयोग -

1. ब्‍लशर- कई बार ऐसा होता है कि हम अपने मेकअप किट को हर जगह पर नहीं ले जा सकते इसलिये मान लीजिये कि आपको अर्जेंट किसी पार्टी का बुलावा आ गया और आप अपना ब्‍लशर घर पर ही छोड़ कर आई हैं तो यह टिप काम आ सकती है। थोड़ी सी लिपस्‍टिक को अपने अंगूठे पर रगडि़ये और उसे मिक्‍स कर के अपने गालों पर लगा लीजिये।

2. आइ शैडो- आइ शैडो के लिये आप तरह तरह की लिपस्‍टिक का प्रयोग कर सकती हैं। बेस कलर के लिये एक न्‍यूड शेड वाली लिपस्‍टिक से शुरुआत करें। उसके बाद अपनी पलको को आरेंज, ब्राउन या लाल रंग की शेड वाली लिपस्‍टिक से हाइलाइट करें।

3. सिंदूर स्‍टिक- हर शादी-शुदा नारी की पहचान सिंदूर होती है। मान लीजिये कि घर से निकलते वक्‍त आपने सिंदूर नहीं लगाया है और अचानक आपको अपनी सासू मां से मिलने उनके घर जाना पड़ गया तब क्‍या करेंगी। इसकेलिये आप थोड़ी सी लिपस्‍टिक का प्रयोग कर के अपने सिर पर लगा सकती हैं।

4. बिंदी- यह भी एक किसम की मेकअप सामग्री होती है, जिसके बिना कोई भी मेकअप पूरा नहीं होता। ऐसी लिपस्‍टिक का चुनाव करें जो आपकी ड्रेस से बिल्‍कुल मेल खाता हो और केवल एक डॉट या फिर एक रेखा, माथे के बीचो-बीच खीच दें। लीजिये आपकी बिंदी की कमी एक पल में ही दूर हो गई।

5. ग्रे बालों को ढके- किसी पार्टी में तैयार हो कर जाते वक्‍त अगर आपकी नजर अपने एक सफेद बाल पर पडे़ तो मूड खराब हो जाता है। लेकिन पेरशान होने की बजाए कोई भी काली या भूरी रंग की लिपस्‍टिक लें और उसे अपने सफेद बाल पर लगा लें। यह वाकई में बड़ा ही असरदार प्रयोग साबित होगा।

English summary
A lipstick alone can be your entire makeup kit. Surprised? We'll tell you how to use different lipstick shades to do all your makeup
Subscribe Newsletter