अगली बार जब आपके चेहरे पर पिंपल या ब्लैकहेड हो जाएं तो आपको पता होना चाहिये कि मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाने से कितना फायदा होगा। अगर आपको और भी जानना है कि मुल्तानी मिट्टी चेहरे के लिये किस तरह से फायदेमंद होती है तो हम बता दें कि यह चेहरे से डेड स्किन को हटाती है और चेहरे को गोरा बना कर उसमें जान डालती है। आइये जाने मुल्तानी मिट्टी के और भी फायदे।
क्यों करें मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग-
1. त्वचा को निखारे-
मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से त्वचा स्वस्थ्य रहती है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बे और पिंपल आदि हैं तो वह इस पैक को लगाने से कम हो जाते हैं। रोजाना प्रयोग से दाग पूरी तरह से चले जाते हैं। इसके अलावा ब्लैकहेड, वाइट हेड भी साफ हो जाता है। इसे लगाने के बाद फेस क्रीम भी काफी प्रभावशाली तरीके से असर करती है।
2. बालों का झड़ना कम करे-
स्ट्रेस, हार्मोनल समस्याएं और डिलीरी आदि के बाद बाल झडने की समस्या पैदा हो जाती है। साथ ही अगर शरीर में जिंक, आयरन और प्रोटीन की कमी हो तो भी बाल झडते हैं। रोजाना मुल्तानी मिट्टी से बाल धोने पर बाल झडना कम हो जाएंगे।
3. एक्ने और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए-
कई लडकियां पिंपल से पडे़ दाग को स्किन पीलिंग और लेज़र ट्रीटमेंट करवा कर साफ करवाती हैं, जो कि काफी दर्द भरा होता है। लेकिन जब मुल्तानी मिट्टी लगा कर ही आप इन दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकती हैं तो डॉक्टर पर इतना पैसा क्यूं बरबाद करें। चेहरे की लालिमा और सूजन को आप इसके प्रयोग से दूर कर सकती हैं। जानिये गुलाब जल के फायदे





















