खूबसूरत नाखून उंगलियों को और भी आकर्षक बनाते हैं! इन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिये आप अलग अलग रंगो की नेल पॉलिश का प्रयोग कर सकती हैं। खैर यह रस्म तो कई सालों से चली आ रही है, लेकिन जिस समस्या से हम में से कई लडकियां परेशान हैं वह यह कि नेल पॉलिश हफ़ते भर से ज्यादा नहीं टिकी रहती और उससे पहले ही निकलने लगती है। अगर गहरे रंग की नेल पॉलिश छूटने लगे तो वह बहुत ही खराब लगती है। लेकिन आप हर दिन वही नेल पॉलिश तो नहीं लगाती फिरेंगी और ना ही घर के काम काज या खाना बनाना छोड देंगी। नेल पॉलिश किस तरह से लंबे समय तक नाखूनों पर टिके इसके लिये आइये जानते हैं कुछ टिप्सः

इस विधि से लगाएं डार्क नेल पॉलिश
1. नाखून साफ करें: नया कलर कोट लगाने से पहले अपने नाखूनों को साफ करें। पुरानी नेल पॉलिश को नेल रिमूवर से छुडा़ कर फाइलर से नेल को शेप करें। उसके बाद हाथों को साफ पानी से धोएं।
2. रंग पसंद करें: अपने मूड और उत्सव के अनुसार नेल पॉलिश का कलर पसंद करें। नेल पॉलिश की बोतल को कुछ मिनट के लिये हिलाएं जिससे वह गाढ़ी हो जाए। इससे रंग आसानी से बाहर निकलेगा और नाखून पर अच्छी तरह से बिना किसी बबल के फैलेगा।
3. बेस कलर लगाएं: नेल पॉलिश को देर तक रखने के लिये, एक कोट बेस का लगाएं, जो कि दिखने में ट्रांसपेरेंट होता है। इसको सूख जाने दें और फिर उसके बाद नेल पेंट लगाएं। अगर दूसरे कोट की जरूरत महसूस हो रही है तो दुबारा नेल पॉलिश लगाएं और कुछ देर के लिये सूखने दें।
डार्क नेल पॉलिश को लंबे समय तक रखने के लिये टिप्सः
1. साफ नाखूनों पर लगाएं: हमेशा नेल पॉलिश को साफ नाखूनों पर ही लगाएं। इससे कोई फरक नहीं पडता कि आपने पहले कोई नेल पॉलिश लगाई थी या नहीं। नाखून के आस पास का प्राकृतिक तेल, नेल पॉलिश को ज्यादा समय के लिये ठहरने नहीं देती। इसलिये नाखूनों को अच्छे से साफ करें।
2. गाढा़ कोट लगाने से बचें: गाढा़ कोट लगाने से नेल पॉलिश 2 ही दिनों में छूटने लगती है। इसलिये थोडी़-थोडी़ देर पर 2-3 कोट लगाइये जिससे नेल पॉलिश कस के चिपक जाए।
3. जरूरी है टॉप कोटः नेल पॉलिश लगा लेने के बाद बेस कोट से एक बार दुबारा नाखूनों को पेंट करें। इससे नेल शाइन करेंगे और नेल पॉलिश मजबूती से लग भी जाएगी। बेस कोट को नेल पॉलिश पर कई-कई दिनों पर लगा सकती हैं



















