कोमल और मुलायम त्वचा जितनी देखने में खूबसूरत लगती है उतनी ही छूने में भी होती है। आजकल बाजार में कई ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं जो साफ्ट और ग्लोइंग स्किन देने का वादा तो करते हैं लेकिन ऐसा वह कर नहीं पाते। अच्छा होगा कि हम इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने की बजाए जड़ी बूटियों पर ही विशवास कर लें। अगर इनको इस्तमाल करने से फायदा ना भी हुआ तो कोई नुक्सान भी नहीं होगा। यहां कुछ प्राकृतिक हर्ब दिये हुए हैं, जिनका उपयोग आप सुंदर लगने के लिये कर सकती हैं।

1. एलो वेरा- इस पौधे का अर्क आपको कोमल और निखरी त्वचा दे सकता है। रोजाना केवल 3-4 मिनट के लिये एलो वेरा जैल को मुंह पर लगाने से त्वचा दाग-धब्बे रहित और सॉफ्ट हो जाती है। इससे पिंपल और सन टैन भी चला जाता है।
2. मार्शमैलो- आपको यह सामग्री हर ब्यूटी प्रोडक्ट में आराम से मिल जाएगी। कोमल त्वचा पाने के लिये इसको अपने स्किन पर रगड लें। यह स्किन के पोर्स खोलता है, डेड स्किन हटाता है और चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो लाता है। आप चाहे तो मार्शमैलो को एक स्क्रब के रूप में भी इस्तमाल कर सकती हैं। हफ्ते में एक बार इसको टी ट्री ऑयल के साथ प्रयोग कर के चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं।
3. कॉम्फ्रे- इस जड़ी बूटी का पौधा आपको हर जैविक बगीचे में मिलेगा। इसमें प्राकृतिक स्किन सॉफ्टनर पाया जाता है। इसलिये यह लगभग हर फेस क्रीम और तेल में मिला होता है। इसकी पत्तियों को कुछ घंटो के लिये पानी में भिगो दें और फिर उसे पीस कर पेस्ट बना लें तथा उसमें ऑलिव ऑयल मिला दें। इसको चेहरे पर लगाने से ग्लो आएगा तथा त्वचा कोमल बनेगी।
4. लैवेंडर- अगर आप चेहरे पर एक्ने या पिगमेंटेशन से परेशान हैं तो लैवेंडर के प्रयोग से आप इससे छुटकारा पा सकती हैं। क्योकि यह त्वचा को सॉफ्ट बनाता है इसलिये यह हर्ब, फेस वॉश, बॉडी वॉश, क्रीम तथा साबुन में पाया जाता है। किसी भी तेल में लैवेंडर को मिला कर अपने चेहरे पर हफ्ते में दो बार लगाएं। लेकिन यह हर्ब हर त्वचा के लिये सूट नहीं करता इसलिये इसको चेहरे पर लगाने से पहले, अपने हाथ पर किसी एक भाग पर लगाएं। अगर जलन या चकत्ते ना दिखाइ पड़े तो आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।



















