Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

ऐसा फेस पैक जिसे आप खा भी सकती हैं

Posted by:
Updated: Monday, July 9, 2012, 14:23 [IST]


कई लोंगो को घर पर बनाया गया फेस पैक लगाना ज्‍यादा सही लगता है, क्‍योंकि इनका मानना होता है कि इसका कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता। लेकिन हम यह कैसे मान लें कि ये प्राकृतिक फेस पैक हमारी त्‍वचा के लिये अच्‍छे होते हैं। जब भी कोई फेस पैक खाने लायक हो तब समझ जाएं कि वह आपकी त्‍वचा पर जादू कर सकता है। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे ही फेस पैक जिन्‍हें आप खा भी सकती हैं।

homemade face packs that you can eat

ब्राउन शुगर एंड मिल्‍क फेस पैक- चेहरे से डेड स्‍किन हटाने के लिये यह फेस पैक बहुत ही लाभदायक होती है। अक्‍सर रेडीमेड स्‍क्रब में सिलिका यानी की मिट्टी मिली होती है, जिससे त्‍वचा रफ हो जाती है। इसलिये अच्‍छा होगा कि आप 2 चम्‍मच ब्राउन शुगर को 3 चम्‍मच दूध में मिला कर चेहरे की 2 मिनट तक गोलाइ में मालिश करें। इसको 5 से 7 मिनट तक ऐसे ही छोडने के बाद उसे सूखा कर चाट सकती हैं।

हनी एंड आल्‍मडं फेस पैक- क्‍या आप कई दिनों से खुद को थका हुआ महसूस कर रहीं हैं? तब तो आपकी स्‍किन को कोई जान फूंकने वाली चीज चाहिये होगी। फेस पैक बनाने के लिये आपको मुठ्ठी भर बादाम, दो चम्‍मच शहद और एक चम्‍मच दही चाहिये। इसको अच्‍छे से पीस लें और अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगाएं। अगर आकपे घर पर पानी नहीं आ रहा है तो आप इसे लिक कर सकती हैं।

चॉकलेट फेस पैक- 2 चम्‍मच डार्क कोको पाउडर लें और आधा कप शहद। इसमें 1 चम्‍मच फ्रेश दूध के साथ एक चम्‍मच दही मिलाएं और सभी चीजों को अच्‍छे से मिला कर चेहरे पर लगा लें। इसको 10 मिनट तक के लिये लगा रहने दें और फिर चेहरे को साफ कर लें।

पपाया एंड लाइम फेस पैक- गर्मी पड़ रही है और इसलिये शरीर टैन भी हो रहा है। पपीते का पेस्‍ट बनाइये और तीन चम्‍मच लेकर उसे 1 चम्‍मच नींबू के रस में मिला दीजिये। अब इसे गाढा बनाने के लिये इसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाइये। अब यह तैयार है, इसको चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगाइये और फिर खा लीजिये।

Story first published:  Monday, July 9, 2012, 14:23 [IST]
English summary
Here are some homemade face mask recipes that are delicious to taste apart from being very effective on your skin.