Latest Updates
-
काले होठों से हैं परेशान? इन 5 देसी नुस्खों से घर बैठे लिप्स को बनाएं गुलाबी -
Varuthini Ekadashi 2026: 13 या 14 अप्रैल कब है वैशाख की पहली एकादशी? जानें भगवान विष्णु की पूजा विधि -
Easter Sunday 2026: क्यों मनाया जाता है 'ईस्टर संडे'? जानें ईसाई धर्म में इसका महत्व और इतिहास -
लाल, काली या नारंगी, सेहत के लिए कौन सी गाजर है सबसे ज्यादा पावरफुल? -
Delhi-NCR में भूकंप के झटको से कांपी धरती, क्या बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी सच होने वाली है? -
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: शनिवार को इन 5 राशियों पर होगी धनवर्षा, जानें अपनी राशि का भाग्य -
चेहरे पर पड़े चेचक के दाग हटाने के 5 घरेलू उपाय, जिद्दी गड्ढों और माता के निशान से पाएं छुटकारा -
क्यों मनाया जाता है World Rat Day? सबसे पहले किस देश में पैदा हुए चूहे, कैसे पूरी दुनिया में पहुंचे? -
International Carrot Day 2026: 4 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व गाजर दिवस? जानें रोचक कहानी -
Bridal Blouse Designs: लेटेस्ट ब्राइडल ब्लाउज बैक डिजाइन, डोरी से लेकर हैवी एम्ब्रॉयडरी तक, देखें 7 पैटर्न्स
चेहरे पर स्टीमिंग का फायदा?
चेहरे को अगर बिना किसी नुकसान और बिना ज्यादा पैसे खर्च, आकर्षक बनाना है तो स्टीमिंग से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। फेशियल स्टीमिंग से चेहरा निखरता है और ग्लो भी आता है। इसको आप दिन में किसी भी समय में कर सकती हैं, तो आइये जानते हैं स्टीमिंग के क्या-क्या फायदे हैं।
क्या होती है स्टीमिंग?
इस विधि में कुछ मिनट के लिये चेहरे पर भाप ली जाती है। इस विधि को करने के लिये या तो स्टीमर का प्रयोग किया जा सकता है और या फिर किसी बाल्टी में गरम पानी भर कर एक तौलिये से सिर को ढंक कर गरम-गरम भाप ली जा सकती है।

स्टीमिंग किस तरह से प्रभावी होती है?
1. स्किन की सफाई- त्वचा को साफ-सुथरा रखने का यह सबसे उचित तरीका है। जब आप अपने चेहरे को स्टीम करती हैं, तब गरम भाप आपकी डेड स्किन को निकाल देती है और चहरे के रोम छिद्र को सांस लेने में मदद करती है। चेहरे पर जितनी गंदगी और धूल-मिट्टी चिपकी रहती है वह पोर के जरिये बाहर निकल आती है।
2. हटाए ब्लैकहेड एंड वाइटहेड- अगर चेहरे पर ब्लैकहेड और वाइटहेड हो गए हैं, तो भी स्टीमिंग से वह साफ हो जाते हैं। बस 5-10 मिनट तक के लिये चेहरे को स्टीमिंग कीजिये और चेहरे के ब्लैकहेड और वाइटहेड को स्क्रबर से साफ कर लीजिये। स्टीम से चेहरा नरम पड़ जाता है जिससे ब्लैकडेड अपनी जड़ से निकल आता है।
3. पिंपल दूर रखे- जब स्किन के अंदर की तेलिये ग्रंथी गंदगी से भर जाती है, तब पिंपल होने की ज्यादा संभावना पैदा हो जाती है। ऐसे में स्टीमिंग कर के उस जमी गंदगी को बाहर निकाला जाता है, जिससे तेलिये ग्रंथी सही से काम कर सके।
4. झुर्रियां रोके- चेहरे पर भाप लेने से चेहरे पर नमी आती है और ड्राइ स्किन ठीक होती है। साथ ही अगर स्किन लूज़ हो गई है तो भी वह टाइट हो जाती है और डेड स्किन भी साफ हो जाती है, जिससे आपकी त्वचा जवां दिखने लगती है।
5. पिंपल हो गया हो तो क्या करें? अगर चेहरे पर पिंपल हो गया हो तो अपने चेहरे पर 4-5 मिनट तक भाप लें। इससे दाने में जमा पस आराम से दबाने पर निकल आएगा। भाप लेने के बाद बरफ के क्यूब से अपने चेहरे पर मालिश कीजिये, इससे पिंपल का दाग दब जाएगा और आपको एक दिन में पिंपल से छुटकारा मिल जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications