Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

सर्न बर्न हो गया हो तो खीरा लगाएं

Posted by:
Published: Friday, June 1, 2012, 12:59 [IST]

आज कल की तेज धूप और गर्मी ने आपका जीवन भले ही नरक बना दिया होगा लेकिन वहीं पर खीरे का प्रयोग आपकी धूप से सुरक्षा कर सकता है। धूप की वजह से त्‍वचा पर सन बर्न हो जाता है जिससे बचना बहुत मुशकिल होता है। अगर आप खीरा लगाएंगी तो यह आपकी त्‍वचा को ठंडक भी पहुंचाएगा और स्‍किन को खराब होने से भी रोकेगा। इसलिये जितना हो सके उतना खीरा का प्रयोग अपनी त्‍वचा पर करें और इस बढ़ती हुई गर्मी को मात दें।

natural summer remedies skin

गर्मी में त्‍वचा के लिये खीरा बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आप इसको अपनी आंखों, चेहरे और पांव पर लगा सकती हैं जिससे सन बर्न का असर कम हो सके। अगर त्‍वचा धूप की वजह से टैन हो कर काली पड़ चुकी है, तो आप ठंडे खीरे का पेस्‍ट बना कर लगा सकती हैं, यह एक प्राकृतिक ब्‍लीच की तरह काम करेगा और स्‍किन सफेद हो जाएगी। आइये जानते हैं इसके और भी प्रयोग-

ऑयली स्‍किन के लिये

1. अगर आपकी स्‍किन ऑयली है तो सनस्‍क्रीन का प्रयोग बिल्‍कुल बंद न करें। केवल अपने क्रीम बेस्‍ड सनब्‍लॉक को जैल बेस्‍ड सनस्‍क्रीन में बदल डालें।

2. तेज धूप से आने के बाद अपनी त्‍वचा पर केवल 10 से 15 मिनट तक के लिये ताजे और ठंडे खीरे का पेस्‍ट लगाएं।

3. अपने चेहरे को दिन में कम से कम तीन बार अवशय धोएं।

4. 10 दिन में एक बाद अपनी त्‍वचा पर स्‍क्रब का प्रयोग करें।

5. ऑयली स्‍किन के लिये एलोवेरा जैल बहुत ही प्रभावशाली और उत्‍तम होता है, इसलिये इसका जरुर प्रयोग करें।

टैन पड़ने पर क्‍या करें?

1. अपनी त्‍वचा पर बर्फ के टुकडे को रगड़े जिससे पिंपल की समस्‍या न पैदा हो। बर्फ त्‍वचा को ठंडक पहुंचाती है और स्‍किन बर्न को भी ठीक करती है।

2. अपनी हथेलियों को आइस क्‍यूब से रगडिये और जैल या क्रीम से मसाज करिये, जिससे त्‍वचा अच्‍छी और स्‍मूथ बन जाए।

3. इसके साथ ही टैन से मुक्‍ती पाने के लिये आपको शहद, रोजवॉटर और नींबू को मिला कर त्‍वचा पर लगाना चाहिये। इसके प्रयोग से त्‍वचा धीरे-धीरे साफ होने लगती है।

4. त्‍वचा पर लगाने के लिये कच्‍चा दूध, नींबू का रस और हल्‍दी मिला कर पेस्‍ट बनाएं और चेहरे पर कुछ देर के लिये लगाएं। आप चाहें तो बेसन, नींबू का रस और दही मिला कर भी पैक तैयार कर सकती हैं।

5. हर्बल सनस्‍क्रीन बनाइये जिसमें बादाम, जैतून और तिल का तेल मिला हुआ हो।

English summary
If you have been out in the sun too long and are now dealing with the consequences, cucumber may be just what the doctor ordered.