Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मौनसून में ऐसे करें स्‍किन की देखभाल

Posted by:
Updated: Thursday, July 5, 2012, 12:36 [IST]

जब बात सुंदरता की आती है तो बारिश का मौसम सब कुछ बेकार कर देता है। इस समय अधिक बाल झड़ने लगते हैं और त्‍वचा पर से भी ग्‍लो खतम हो जाता है। स्‍किन बेजान ना हो इसके लिये अच्‍छा भोजन और खूब सारा पानी पीना बहुत जरुरी है। इस दौरान स्‍किन की कई समस्‍याएं सामने आती हैं जिनका ख्‍याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसी बात पर आइये जानते हैं कुछ खास टिप्‍स-

मौनसून स्‍किन केयर -

1. ना करें हेवी मेकअप- मौनसून में अपनी त्‍वचा को सांस लेने दें। इस समय अपने चेहरे को पूरी तरह से ढकने से अच्‍छा होगा कि थोड़ा ही मेकअप करें। जैसा की मौनसून है तो आप को नहीं पता कि कब बारिश हो जाएगी और आपका पूरा मेकअप बेकार हो जाएगा। इसलिये थोडा ही मेकअप करें तो बेहतर होगा।

2. मॉइसचर- अगर आपकी त्‍वचा बहुत ड्राइ है तो आपको इस मौसम में मॉइश्चराइजर लगाने की जरुरत है। इस सीजन में स्‍किन सूख जाती है इसलिये दिन में एक बार मॉइश्चराइजर लगाना चाहिये। अच्‍छा रिजल्‍ट पाने के लिये रात को ही इसे लगाएं।

3. ऑयली स्‍किन प्रोडक्‍ट ना लगाएं- इन दिनों अपनी त्‍वचा पर ज्‍यादा मॉइश्चराइजर, क्रीम बेस फाउंनडेशन या फिर कंसीलर का प्रयोग ना करें। आप चाहे तो मेकअप के पहले चेहरे पर कैलामाइन लोशन लगा सकती हैं इससे स्‍किन ऑयली नहीं बनती।

4. टोनर का प्रयोग करें- हमेशा टोनर लगाएं। यह ना केवल स्‍किन को साफ बनाए रखती है बल्कि नमी भी पहुंचाती है। मुंह को धोने से पहले हर रोज टोनल का प्रयोग करें। यह स्‍किन के पोर को बंद करता है और पीएच बैलेंस को वापस लाने में मदद करता है।

5. फ्रूट फेस पैक लगाएं- इन दिनों फ्रूट फेस पैक जो कि स्‍ट्रॉबेरी, आम, पीच और पपाया से बना हो, उनको जरुर लगाएं। अगर आपको ग्‍लोइंग स्‍किन चाहिये तो चेहरे पर दो बार फ्रूट पैक जरुर लगाएं।

6. खूब सारा पानी पिएं- पानी पीना त्‍वचा को हर तरह से फायदा पहुंचाता है। जितना ज्‍यादा आप हाइड्रेट रहेंगे उतनी ही ज्‍यादा आपकी स्‍किन अंदर से ग्‍लो करेगी। इसलिये अगर चमकदार त्‍वचा चाहिये तो दिन भर में 8-10 ग्‍लास पानी जरुर पिएं।

Story first published:  Monday, June 25, 2012, 11:06 [IST]
English summary
When it comes to beauty, monsoon is a clumsy season. Check out few simple monsoon skin care tips that are effective and less time consuming too!