Latest Updates
-
Restaurant Style Baby Corn Masala Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट बेबी कॉर्न मसाला -
Train Washroom Rule: भूलकर भी इस समय न करें ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल, वरना सफर में होगी बड़ी दिक्कत -
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज
चेहरे पर झट से ग्लो पाना है तो अपनाएं ये असरदार तरीके
हमारी त्वचा काफी संवेदनशील होती है इसलिये उस पर तरह - तरह के मेकअप प्रोडक्ट आअैर कैमिकल से भरे हुए प्रोडक्ट ना लगाएं तो अच्छा है। चेहरे पर हमेशा प्राकृति रूप से बने पदार्थ ही लगाने चाहिये, जिससे स्किन को कोई नुकसान ना झेलना पडे़। आपकी किचन शेल्फ पर ऐसी कई सामग्रियां रखी हुई हैं, जिसे आप उपयोग कर के अपने चेहरे पर तुरंत ग्लो ला सकती हैं। चेहरे पर ग्लो लाना इतना मुश्किल नहीं है यदि आप प्राकृति चीजों का इस्तमाल करें तो। ऐसे कई तरीके हैं जिससे आप स्मूथ और शाइनी त्वचा पा सकती हैं।
घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
तो अगर आपको लेट नाइट पार्टी में जाना हो या फिर वीकेंड पार्टी आदि में तो, चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला कर ग्लैमरस दिख सकती हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आसान से प्राकृतिक तरीके जिससे आप चेहरे पर झट से ग्लो ला सकती हैं।

नींबू
इसमें एंटी टैनिंग प्रॉपर्टी होती है1 इसे काले धब्बे पर 10 मिनट तक लगा कर रखने के बाद आपको चमकती हुई त्वचा मिलेगी।

शहद
नींबू और शहद एक अच्छा मिश्रण है जिसे लगोने से आपकी त्वचा चमक उठेगी।

खीरे का रस
शहद और खीरे का रस रूखी त्वचा के लिये अच्छा होता है। इससे आप पैक के रूप में भी लगा सकती हैं। ऑइली स्किन पर दूध और शहद लगाएं, जिससे चेहरे पर चमक आ जाए।

ओटमील पैक
ओटमील को नींबू और हल्दी के साथ मिक्स कर के लगाएं। इस पेस्ट को चेहरा धोने से पहले लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी।

केला
यह आपकी सेहत के लिये तो अच्छा ही है साथ ही इससे त्वचा स्वस्थ भी नजर आती है। इसमें बहुत सारा मिनरल होता है जो चेहरे पर तुरंत ग्लो लाता है।

टमाटर
यह स्किन लाइटनिंग एजेंट है। यह चेहरे से तेल सोख लेता है और खुले पोर्स को ठीक करता है। इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो भी आता है।

फ्रूट पैक
अवाकाडो, पपीता और खीरे का पेस्ट बना लें और उसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को धो लें।

एग पैक
अंडे से चेहरे के दाग बड़ी ही जल्दी जाते हैं। इसे चेहरे पर कुछ देर तक रखें और जब यह सूख जाए तब इसे ठंडे पानी से धो लें।

गरम तेल से मसाज
शरीर की गरम तेल से मसाज करना अच्छी बात है। तेल में नीम और तुलसी की पत्तियां गरम करें और मालिश करें। इससे खून का प्रवाह तेज होगा और टैनिंग भी मिटेगी।

दूध, तेल और नींबू
मिल्क पावडर, नींबू रस और बादाम तेल आपकी त्वचा का रंग निखार सकते हैं।

आलू
चमकदार चेहरा पाने के लिये ये एक प्राकृतिक तरीका है। आलू से चेहरा ब्लीच हो जाता है। एक आलू को बीच से काट कर से पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं।

चंदन
चंदन और हल्दी पेस्ट से आप अपने चेहरे को रातों रात निखार सकती हैं। इस पेस्ट में बादाम का तेल भी मिक्स किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications