Latest Updates
-
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ
ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट फ्रूट फेस पैक
चेहरे को नियमित रूप से सुंदर रखना हो, तो प्राकृतिक व घरेलू लेप सबसे उत्तम रहता है। हमारी स्कीन टोन को बेहतर बनाएं रखने के लिए फलों से बने पैक सबसे अच्छे रहते हैं।
फलों वाले पैक में उच्च मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की बनावट को सही बनाएं रखने में मददगार होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और खनिज, त्वचा को दमकदार और सुंदर बना देते हैं। फ्रूट फेस पैक, त्वचा को भीतरी रूप से भी सही बनाते हैं और पूरा पोषण प्रदान करते हैं।
READ: हींग फेस पैक से पाइये साफ, चमकती और गोरी त्वचा
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही फ्रुट पैक के बारे में बताएंगे, जिन्हें लगाने से आपकी त्वचा दमक उठेगी और आपको फील गुड फैक्टर आएगा। तो आइए जानते हैं कुछ खास फ्रुट फेस पैक:

1. संतरा और सेब:
सेब में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए व सी होते हैं। वहीं, संतरे में विटामिन ए, डी और बी होता है। ये दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन दोनों फलों को मिलाकर इसमें हल्दी मिला लें और त्वचा पर लगाएं। इससे त्वचा दमक उठेगी।

2. कीवी और एवोकैडो:
कीवी और एवोकैडो का मिश्रण, कमाल का होता है। यह त्वचा को एकदम से शाइन दे देता है। कीवी और एवोकैडो के मिश्रण में सेब व शहद भी मिला लें और फिर इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के छोड़ दें, बाद में इससे मसाज कर लें और धुल लें।

3. तरबूज, ब्लूबैरी और स्ट्राबेरी :
ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो डैमेज सेल्स को सही करने में मददगार होते हैं। यह त्वचा को ग्लो प्रदान करता है। वहीं स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है जो कोलेजन के उत्पादन में सहायक होता है।

4. स्ट्रॉबेरी और केला:
केले में विटामिन और मिनरल होते हैं जो त्वचा को दमकाने में मददगार होते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखते हैं। स्ट्रॉबेरी में शहद और केले को मिलाकर फेंट लें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट छोड़ दें और बाद में धुल लें।

5. चेरी और स्ट्रॉबेरी:
चेरी और स्ट्रॉबेरी का कॉम्बो, त्वचा पर अद्भुत कार्य करता है। यह त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोक लेता है और उसे दमक प्रदान करता है। इस लेप को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और बाद में धुल लें।



Click it and Unblock the Notifications