Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

विश्व मधुमेह दिवस पर नीली रोशनी से नहाई राजधानी

Posted by:
Published: Monday, November 14, 2011, 12:34 [IST]

Delhi Turns Blue On World Diabetes Aid0204
 

नयी दिल्ली, विश्व मधुमेह दिवस पर रविवार को राजधानी के तीनों विश्व विरासत सूची में शामिल स्थल, नीली रोशनी से नहा गये।

मधुमेह के रोगियों में खानपान में जागरूकता लाने के लिए दिल्ली सरकार ने आज तीन घंटों के लिए राजधानी के पुनाना‍ किला, लाल किला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार जैसे विश्‍व विरासत को नीली रोशनी से चमका दिया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दिल्ली सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद के मोहम्मद ने बताया, कल विश्व मधुमेह दिवस है और दिल्ली सरकार ने मधुमेह के रोगियों में जागरूकता लाने के लिए यहां के तीनों विश्व विरासत सूची में शामिल स्थलों सहित शहर के कई स्थानों पर नीली रोशनी लगायी है।

स्वयं मधुमेह से पीडि़त मोहम्मद ने कहा, मधुमेह रोगियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शहर के पुराना किला, लालकिला, हुमायूं का मकबरा और कुतुब मीनार में नीली रोशनी की गयी है। मधुमेह की राजधानी में तब्दील हो रही दिल्ली के लोगों में जागरूकता लाने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिसमें एएसआई साथ है। इसका मुख्य उद्देश्य मधुमेह के रोगियों को खाने पीने में की एहतियात, दोपहर और रात का खाना समय पर खाने और सुबह की सैर के लिए मधुमेह के रोगी जागरूक हों।

English summary
On occasion of world diabetes day, Delhi gov. decided to lit up some famous landmarks such as Old fort, Red fort, Qutub Minar and Humayun Tomb with blue color lights. this will be done to create awareness amounts delhiite to fightback diabetes.
Subscribe Newsletter