Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मधुमेह के शुरुआती लक्षणों को पहचाने

Posted by:
Published: Tuesday, November 8, 2011, 18:31 [IST]

Diabetes Symptoms Aid0204
 

आज मधुमेह एक आम समस्‍या बनती जा रही है। अभी तक इसका कोई स्‍थाई इलाज सामने निकल कर नहीं आया है। इसलिए यह बहुत जरुरी है कि आप शुरु में ही इसकी पहचान कर लें जिससे इस बीमारी पर लगाम लगाई जा सके। अक्‍सर देखा जाता है कि कई लोगों में यह बीमारी शुरु हो जाती है पर उन्‍हें पता ही नहीं चल पाता। इसलिए यह बहुत जरुरी है की आप इस बीमारी के लक्षणों को पहचानना सीख लें।

मधुमेह के लक्षणों को ऐसे पहचाने-

1. थकान महसूस होना- मधुमेह के शुरुआती दौर में आप सारा दिन थकान महसूस करेगें। सुबह उठते ही आपको ऐसा लगेगा कि आपकी नींद पूरी नहीं हुई है और शरीर में थकान सी महसूस होगी। इससे पता चलता है की खून में शुगर का लेवल लगातार बढ़ रहा है।

2. लगातार पेशाब लगना और अत्‍यधिक प्‍यास लगना- इस बीमारी में व्‍यक्ति को बार बार प्‍यास और पेशाब लगती है। अक्‍सर लोग इस चक्र को हल्‍के में ले लेते हैं और समझ ही नहीं पाते कि उनकी बीमारी की शुरुआत अब हो चुकी है।

3. आंखें कमज़ोर होना- मधुमेह में आंखों पर काफी बुरा असर देखने को मिलता है जिसमें रोगी को धुंधला दिखाई पडने लगता है और किसी भी वस्‍तु को देखने के लिए उसे आंखों पर ज़ोर डालना पडता है।

4. अचानक वज़न कम होना- वज़न में तेज़ी के साथ कमी आ जाना और साथ ही साथ ज़ोरों की भूंख भी लगना मधुमेह का सबसे बड़ा लक्षण है।

5. घाव का जल्‍दी न भरना- अगर आपके शरीर में चोट या कहीं घाव लग जाए तो यह जल्‍दी से नहीं भरेगा। चाहे कोई भी छोटा सी खरोंच क्‍यों ना हो, वह धीरे-धीरे बडे़ घाव में बदल जाएगी और उसमें संक्रमण के लक्षण साफ-साफ दिखाई देने लग जाएगें।

6. तबियत खराब रहना- शरीर में किसी भी तरह का संक्रमण जल्दी से ठीक ना होगा। यानी की अगर आपको वायरल, खॉसी-जुखाम या कोई भी बैक्‍टीरियल इंफेक्‍शन हो गया हो तो आपको राहत नहीं मिलेगी। कान का संक्रमण जो खुद ही ठीक हो जाना चाहिए, उसमें भी आपको एंटीबायोटिक दवाओं का प्रयोग करना पड़ेगा।

7. आनुवंशिक कारण- अगर आपके परिवार में किसी अन्‍य सदस्‍य को भी मधुमेह हो चुका है या है। तब भी आपको सावधान हो जाने की जरुरत है क्‍योंकि यह बीमारी आनुवंशिक होती है।

English summary
Diabetes is one of the commonest and the worst kind of disorders that plagues us today. some people ignore its early symptoms just because of the lack of knowledge. So these given signs will help you know if you are diabetic.