Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

मधुमेह रोगियों के लिए संतुलित भारतीय आहार

Posted by:
Published: Monday, September 10, 2012, 9:37 [IST]

भारतीय भोजन दुनिया में सबसे संतुलित आहार में से एक है। अधिकांश लोगों को लगता है कि भारतीय भोजन मसालेदार, तेल और अनहेल्‍दी होता है। लेकिन यह एक गलत धारणा है। आप भारतीय भोजन खा सकते हैं जो कि पूरी तरह से हेल्‍दी और पौष्टिक है। अगर आप मधुमेह से पीडित हैं, तो आपका आहार सीमित हो जाता है। मधुमेह अब एक महामारी बनती जा रही है तो, ऐसे में अगर आप मधुमेह से पीडित हैं तो हम आपको कुछ ऐसे भोजन बता रहे हैं, जिन्‍हें आप बिना चिंता के खा सकते हैं।

balanced indian diet diabetics

भारतीय भोजन केवल मधुमेह रोगियों के लिये

1. ब्राउन राइस- सफेद चावल और मैदे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसलिये आपको ब्राउन राइस और गेहूं का आटा ही खाना चाहिये। अच्‍छा होगा कि आप चावल की जगह पर रोटी ही खाएं।

2. भारतीय करी- भारतीय करी मसालेदार होती है, लेकिन अगर हाई ब्‍लड शुगर की बात आती है तो यह फादेमंद भी होती है। आपको सब्‍जी बनाते वक्‍त ज्‍यादा तेल का इस्‍तमाल करने से बचना चाहिये। मसाले तब तक सही होते हैं जब तक आपका पाचन तंत्र बिल्‍कुल ठीक है।

3. दाल- भारतीय भोजन में काफी अलग-अलग तरह की दालें पाई जाती हैं। दाल में प्रोटीन और फाइबर होता है जिसको खाने से खून में चीनी का लेवल नहीं बढता। प्रोटीन शक्‍ति देता है और थकान नहीं लगने देता।

4. कडुवी सब्‍जियां- करेला, नीम के पत्ते, मेथी के पत्ते, लौकी आदि की मधुमेह रोगियों को सबसे ज्‍यादा जरुरत होती है। इसे उन्‍हें हर रोज अपने भोजन में शामिल करना चाहिये। भरवां करेला, सांभर और नीम का जूस काफी लाभदायक हो सकता है।

5. दही- भारतीय भोजन दुनिया में सबसे वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन किया हुआ आहार है। जिसमें खाने के बाद दही तो जरुर ही खाइ जाती है। फ्रेश और लो फैट वाली दही डायबिटीज को कंट्रोल करने में बडी़ ही लाभकारी होती है। लेकिन दही को खाने से पहले इसमें चीनी ना मिलाएं। इसको खाने से कैल्‍शियम मिलता है और पेट को भी ठंडक महसूस होती है।

English summary
Diabetes is now becoming an epidemic and thus, Indian who have diabetes need to look for a diet that suits their palate.