Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

बादाम खायें.. ब्यूटी विद ब्रेन पायें

Updated: Tuesday, March 19, 2013, 12:19 [IST]

Benefits Almonds Beauty With Brain Aid0092
 

जीं हां दोस्तों, बादाम ही वो मेवा है जो आपको सुंदरता के साथ बुद्धिमान बनाता है। अक्सर लोग कहते हैं कि बादाम खाने से आदमी मोटा हो जाता है तो ये एक गलत अवधारणा है। बादाम शरीर में ताकत जरूर पैदा करता है लेकिन वो आपके शरीर में वसा की मात्रा को नहीं बढ़ाता है।

अक्सर हमारे घर में बड़े लोग ये भी  कहते हैं कि बादाम को रात भर भिगोकर रख दो और उसका सेवन सुबह खाली पेट करो वो भी उसका छिलका उतार कर तो ये गलत है। ताजा रिसर्च के मुताबिक बादाम को छिलकों सहित खाना चाहिए । ये आपके शरीर में प्रतिऱोधक क्षमता को बढ़ाता है।

बादाम के छिलके में फ्लावोनोइड्स आपके शरीर के विटामिन ई के साथ मिलकर एंटीऑक्सीडेंट्स को बढ़ा देते हैं। बादाम आपकी याददाश्त क्षमत को भी बढ़ाता है। बादाम खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसलिए इसका प्रयोग अक्सर खीर, हलवे आदि  में होता है। अगर आप रोज चार बादाम दूध के साथ खाते हैं तो आप समझ लीजिये आपके अंदर बीस लोगों के बराबर काम करने की क्षमता आ गयी है। लेकिन बादाम को अक्सर चबा-चबा कर खाना चाहिए तभी इसका पूरा फायदा मिलता है।

बादाम आपकी रंगत को भी निखारता है। ये आपकी त्वचा में कोमलता लाने का काम करता है। ये आपकी आंखो के लिए भी बहुत अच्छा होता है। अगर आप रोज सोने से पहले बादांम के तेल से अपने चेहरे पर मालिश करें तो आप 10 दिनों के अंदर अपनी त्वचा में वो निखार पायेगें जो किसी भी ब्यूटी क्रीम से नहीं मिल सकता है। इसके अलावा बादाम से बालों को भी मजबूती मिलती है। ये बालों का गिरना भी रोकता है। इसलिए तो लोग कहते है कि बादाम एक...फायदे अनेक।

Story first published:  Sunday, July 31, 2011, 16:26 [IST]
English summary
Almonds are healthy nuts loaded with lots of essential nutrients. Almonds are beneficial for proper development of brain and for improved complexion as well as for healthy hair.
Subscribe Newsletter