लेट नाइट पार्टी और उसमें ज्यादा ड्रिंक का सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकती है। इसलिये अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपकी तोंद निकले, तो अपनी ड्रिंक को बहुत ही सावधानी के साथ चूज़ करें। अब आपको समझना होगा कि अल्कोहल में वसा नहीं होती लेकिन इसका अधिक सेवन आपको मोटा बना सकती है। ऐसा इसलिये क्योंकि अल्कोहल बड़ी जल्दी ऑक्सिडाइज हो जाती है और अल्कोहल की वजह से फैट मेटाबॉलिज़्म कमजोर पड़ जाता है। अगर आप सोशल ड्रिंकर हैं, तो आप क्या और कितना पीते हैं, इस बात का ध्यान जरुर रखें।
5 ड्रिंक जो आपको बनाएं मोटा -
1. बीयर- ऐसा कहा जाता है कि एक लाइट बीयर होती है लेकिन यहां लाइट का मतलब है 110 कैलोरी। इससे यह पता चलता है कि हर शराब के मुकाबले बीयर में सबसे ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। लोगो का मानना है कि गर्म्रियों में बीयर शरीर में पानी की कमी को पूरा करती है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि बीयर शरीर को डीहाइड्रेट बना देती है। एक रेगुलर बीयर में 150-170 कैलोरी और 7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिससे वजन बहुत ज्यादा बढ़ता है।
2.शैम्पेन- इस ड्रिंक को कई मौको को कई अवसरों पर रोक लगा देनी चाहिये क्योंकि बीयर के बाद मोस्ट फैटनिंग अल्कोहल के रूप में जानी जाती है। कैवियर और शैम्पेन भले ही चमक-धमक लाइफस्टाइल को दिखाने के लिये प्रयोग की जाती हों, लेकिन यह स्वास्थ के लिहाज से बिल्कुल भी अच्छी नहीं होती है। इसके एक ग्लास में 90 कैलोरी पाई जाती है, तो इससे अच्छा है कि आप कम ही पिएं।
3. वाइन- यह बात सच है कि उम्र के साथ वाइन और औरत अच्छी होती जाती है। लेनिक अगर आपको ज्यादा दिन तक स्वस्थ्य रहना है तो ज्यादा वाइन पीने से बचना होगा। इसकी एक सर्विंग में तकरीबन 80 कैलोरी होती है, जो ज्यादा वाइन पीने से बढ़ती ही जाती है। वाइन के स्वास्थ्यलाभ पाने के लिये इसे थोड़ा-थोड़ा एक दवाई के रूप में ले सकते हैं।
4. वोडका- यह रशियन स्टेपल ड्रिंक भी आपके स्वास्थ्य को नुक्सान पहुंचा सकती है, क्योंकि इसमें 55-60 कैलोरी पर 'शॉट' होती है। वैसे तो वोडका में कैलोरी कंटेन्ट बिल्कुल र्बोबोन विस्की के बराबर होती है, इसलिये अगर इसे 'शॉट' में परोसी जाए तो आपको मोटापा बड़ी आसानी से बढ़ सकता है।
5. क्रीमी कॉकटेल- कॉकटेल में क्रीम तैरती हुई नजर आए तो उसे न पिएं। ऐसी कॉकटेल को अवाइड करें जो देखने में साफ न लगे यानी की अगर उसमें ऊपर से कुछ टॉपिंग वगैरह पड़ा हो तो उसे न पिएं।




















