करीना कहती हैं कि वह एक दिन सो कर उठीं और उन्होंने खुद से प्रण लिया कि वह फिट रहना चाहती हैं, बिल्कुल फिट। यह बात सात साल पुरानी है। कल का वह दिन और आज का यह दिन, करीना बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट बॉडी वाली स्टारके अलावा मैक्सिम मैगजीन के एक सर्वे में अदाकारा करीना कपूर को दुनिया की सबसे हॉट गर्ल का खिताब भी दिया गया है।

करीना ने टशन मूवी के लिये अपने 68-69 किलो को घटा कर सीधे 50 किलो किया। लेकिन उसके बाद भी करीना का मानना था कि जीरा फिगर को लेकर इतना वजन कम करना उनके शरीर के लिये अच्छा नहीं है तो, उन्होंने अपना वजन 66 किलो किया और अब उन्हें अपना कर्वी फिगर ऐसे ही अच्छा लगता है।
करीना के बारे में यह कहा जाता है कि वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में करीना शुमार होती है जो अपनी फिटनेस पर काफी वर्क करती है। करीना की फिटनेस एक्सपर्ट उनके शिड्यूल को देख कर ही उनको वर्क आउट करवाती हैं। जिस दिन करीना बहुत बिजी रहती हैं, तब वह केवल प्रणायाम और आसन पर ध्यान देती है।
करीना की डाइट
रोज सुबह उठ कर करीना गरम पानी, शहद और नींबू पीती हैं और साथ में थोड़ी देर के अंतराल में ग्रीन टी। सुबह यह फल में केला खा कर हेवी ब्रेकफास्ट करती हैं। इसके बाद हर दो घंटे में खाती रहती हैं। शूटिंग के समय बेबो स्नैक्स के लिये घर से मेवे, चना और मखाना ले कर जाती हैं। चीज सैंडविच पांच बजे नाश्ते के रूप में और हर दूसरे दिन रात में फुल बाउल स्पैगेटी, ऑलिव ऑयल और फ्रेश सॉस के साथ खाती हैं।
करीना योग करती हैं इसलिये वह कुछ भी खा सकती हैं, ऐसा उनके फिटनेस एक्सपर्ट का मानना है। दोपहर के समय नारियल चटनी के साथ डोसा खाती हैं। इनकी कमज़ोरी पिज्जा, चीज़ और फ्रेन्च फ्राइज़ हैं।
सोने से दो घंटे पहले खाना खा लेती हैं और अगर इन्हें उस समय भूख लगती है तो, ये दूध या तो सूप पीती हैं। पैकेट वाला खाना और ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना इन्हें नहीं भाता। दिन भर में तीन लीटर पानी पीना इनकी आदत है।



















