Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

प्‍लेट का रंग बदल कर करें वजन कम

Posted by:
Published: Wednesday, June 20, 2012, 12:03 [IST]

वाशिंगटन। जो लोग अपने बढ़े हुए वजन को घटाने के लिए जिम जा कर या डाइटिंग करते-करते थक चुके हैं और फिर भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है, तो अब जरुरत है कि वह अपनी खाने की प्‍लेट का रंग बदल लें। जी हां, प्‍लेट का रंग बदल कर आप अपना वजन कम कर सकते हैं।

plate color helps loosing body fat

एक नए वैज्ञानिक शोध में पता लगा है कि प्लेट और खाना दोनों विपरीत रंग का हो तो आप भूख से ज्यादा नहीं खाते हैं और वजन अपने आप कम हो जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि खाना और प्लेट दोनों एक ही रंग का हो तो लोग 20

प्रतिशत ज्यादा खाना खा लेते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि बच्चों को हरे रंग की प्लेट में सब्जी देकर ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जी खिलाई जा सकती है।इस अध्ययन में दो तरह का खाना दिया गया। एक में खाने की प्लेट लाल रंग की थी तो टमाटर से बना लाल रंग का ही व्यंजन दिया गया जबकि दूसरे में लाल प्लेट में ही क्रीम से बना सफेद खाद्य पदार्थ दिया गया। प्लेट और खाने के विपरीत रंग की अपेक्षा समान रंग वालों ने 17 से 22 प्रतिशत ज्यादा खाना खाया।

अमेरिका के कोर्नेल विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने 60 लोगों के समूह पर कई बार यह अध्ययन किया। समान रंग वालों पर तो ज्यादा असर नहीं पड़ा लेकिन विपरीत रंग वालों ने कम खाना लिया। वैज्ञानिकों का कहना था कि दरअसल विपरीत रंग का खाना होने से लोगों को इस बात का तुरंत अहसास हो गया कि वह ज्यादा खाना ले रहे और उन्होंने अतिरिक्त खाना लेना बंद कर दिया।

विश्वविद्यालय के फूड ऐंड ब्रैंड लैब के प्रोफेसर ब्रियान वानसिंक ने कहा कि छोटी की बजाय बड़ी प्लेट में लोग ज्यादा खाना परोस लेते हैं। यही चीज प्लेट की रंग में भी लागू होती है। उन्होंने कहा कि जो लोग वजन घटाना चाहते है उन्हें खाने के रंग के विपरीत चटख रंग की प्लेटों में खाना लेना चाहिए।

English summary
In recent research it is found that if you eat different colored food in different color plates than you can easily loose weight.