Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

जिम छोड़िये और कीजिये पावर योगा

Posted by:
Updated: Sunday, July 22, 2012, 17:38 [IST]

आज हर कोई फिट रहना चाहता है, जिसके लिये वह महंगे जिम से लेकर सुबह पार्क तक के चक्‍कर भी लगाता है। लेकिन अगर आपको बजट में रह कर अपना स्‍वास्‍थ्‍य बनाना है, तो इधर-उधर जाने की बजाए पावर योगा कीजिये। साथ आज हमारी युवा पीढी अपनी खराब लाइफस्‍टाइल की वजह से कई ढेर सारी बीमारियों का शिकार अपनी उम्र से पहले ही बन रही है, इसलिये उनके लिये भी पावर योगा काफी अच्‍छा ऑपशन है।

power yoga its benefits

क्‍या है पावर योगा?

इसे सूर्य नमस्कार के 12 आसनों और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर बनाया गया है। पावर योगा एक तरह का योग ही है, जिसमें आपको केवल दिनभर में 45 मिनट का समय देना होगा। पावर योगा में सभी क्रियाएं बहुत तेजी और बिना रुके की जाती हैं। जिससे शरीर की कैलोरी बर्न होती है और खूब सारा पसीना आता है।

पावर योगा करने से लाभ -

  • कैलोरी बर्न होती है।
  • शरीर का स्‍टैमिना, ताकत, लचीनापन बढता है।
  • ब्‍लड सर्कुलेशन बढता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है।
  • पसीने दा्रा सारी गंदगी बाहर निकलती है।
  • तनाव और अवसाद दूर होता है।

क्‍या पावर योगा अन्‍य कार्डियो और ताकत बढाने वाली एक्‍सरसाइजों से बेहतर है?

जहां 1 घंटे पावर योगा करने से शरीर की 200 कैलोरी बर्न होती हैं। वहीं पर दूसरी एक्‍सरसाइज, जैसे ऐरोबिक्‍स, स्‍वीमिंग और जौगिंग से 1 घंटे में 300 - 400 तक की कैलोरी बर्न हो जाती है। लेकिन पावर योगा आपकी बॉडी को अच्‍छी प्रकार से टोन करता है, वो भी शरीर के किसी भी हिस्‍से पर बिना कोई जोर दिये हुए। इसलिये यह योग बूढे लोगो के लिये अच्‍छा माना जाता है क्‍योंकि इससे उनकी हड्डी और मसल्‍स पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। सप्‍ताह में कम से तीन बार पावर योगा जरूर करें। इसमें शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता बढती है जिससे आसानी से मोटापा कम करके शरीर को आकर्षक शेप दिया जा सकता है। अगर कमर दर्द रहता है, तो भी इसे करने से रीढ की हड्डी को ताकत मिलती है।

Story first published:  Monday, July 16, 2012, 12:37 [IST]
English summary
Power yoga is fast becoming an increasingly budget-friendly and viable fitness option for all of us. If you’ve been wondering about whether power yoga is the right choice for you, or not, look no further.
Subscribe Newsletter