Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

स्टेरॉयड लेने के साइड इफेक्ट्स

Posted by:
Updated: Wednesday, September 12, 2012, 10:30 [IST]

आज के प्रतिस्पर्धा प्रधान युग में सबसे ज्यादा प्रभावी और आकर्षक दिखने के लिए लोग अपने शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने की कोशिश करते हैं। जहां लड़को को सिक्‍स पैक्‍स चाहिये तो वहीं लड़कियों को अपनी उम्र से बड़ी दिखने की हसरत होती है। इसी चक्‍कर में वे बिना कुछ सोचे समझे स्‍टेरॉयड का इस्‍तमाल करते हैं। ऐसे लोगों को स्‍टेरॉयड से पड़ने वाले नुक्‍सारन के बारे में नहीं पता होता है। आइये देखते हैं स्‍टेरॉयड लेने के क्‍या साइड इफेक्‍ट्स हो सकते हैं।

side effects taking steroids

पुरुषों में स्टेरॉयड लेने के बुरे प्रभाव

1. नपुंसकता: जो लोग लगातार स्टेरॉयड का सेवन करते हैं उन्‍हें भविषय में नपुंसकता का घतरा हो सकता है। स्टेरॉयड के लगातार उपयोग से वीर्यकोष के सिकुड़ने का डर, शुक्राणुओं की संख्या में तथा निर्माण में कमी हो सकती है। इसके ज्‍यादा प्रयोग से पुरुषों में बांझपन आ सकता है।

2. हृदय संबधी समस्‍या: ज्‍यादा स्‍टेरॉयड लेने से शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल का लेवल बढ सकता है और हाई बीपी की भी समस्‍या पैदा हो सकती है। एंटीबॉलिक स्‍टेरॉयड के शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। यह अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को घटाता है और बुरे कोलेस्‍ट्रॉल को बढाता है। इससे हृदय के निचले भाग का कोष मोटा होकर सूज जाता है, जिससे हार्ट अटैक या फिर मृत्‍यु हो सकती है।

3. गंजापन: वे लोग जो स्‍टेरॉयड लेते हैं उन्‍हें कई बार गंजापन और बाल झड़ने की समस्‍या बताते हुए सुना गया है। यह सिबेशियस ग्‍लैंड की वृद्धि और टेस्‍टोस्‍ट्रॉन के रिसाव की कमी के कारण होता है। इसी गडबडी की वजह से बाल झड़ना, स्‍किन एलर्जी और पिंपल आदि की समस्‍याएं पैदा हो जाती हैं।

4. प्री मैच्‍योर ग्रोथ: हमारी युवा पीढ़ी जल्द से जल्द आकर्षक फिगर पाने के लिए इतनी ज्यादा उत्सुक है कि अब उसे पाने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है। यही वजह हैं अब वह सिलेब्रिटी लुक पाने के लिए स्टेरॉयड जैसे अप्राकृतिक और हानिकारक दवा के सेवन के सेवन में दिलचस्पी लेने लगी है। जब स्‍टेरॉयड लेते हैं तो उनके अदंर ऊर्ध्वाधर विकास, यौन परिपक्वता और व्यवहार में परिवर्तन आदि देखने को मिलता है।

Story first published:  Wednesday, September 12, 2012, 10:29 [IST]
English summary
Steroids help increase the muscle growth without working hard in the gym. Those who go for this shortcut method to get masculine body should read this.