Thought for the day
Your page will load in ...
Close Ad X
Advertisement
English ಕನ್ನಡ മലയാളം தமிழ் తెలుగు
 
Share This Story

क्रीम-लोशन लगा कर फायदा नहीं हुआ तो अब यह खाइये

Posted by:
Updated: Saturday, September 22, 2012, 10:38 [IST]

अगर आप लाख क्रीम और लोशन को लगा कर थक चुकी हैं और फिर भी उसका रिजल्‍ट सामने नहीं आता तो अभी से ही पौष्टिक आहार खाना शुरु कर दें। यह तो हम सब जानते हैं कि अच्‍छा आहार खाने से ना केवल हमारे स्‍वास्‍थ्‍य पर अच्‍छा प्रभाव पड़ता है बल्कि हमारी त्‍वचा पर भी उसका खास प्रभाव पड़ता है। आइये जानते हैं कि कौन से हैं वे आहार-

super foods great skin

खाइये ये आहार -

1. पानी- आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। क्योंकि पानी ही स्किन के लिए एक सर्वश्रेष्ठ औषधि है। यह न केवल आपको रिफ्रेश करता है बल्कि आपकी त्वचा को एक अद्भूत चमक प्रदान करता है।

2. कोको - अगर आपकी स्‍किन धूप की वजह से जल गई हो तो उस डैमेज को ठीक करने के लिये सुबह-शाम केवल एक कप कॉफी पीजिये। लेकिन याद रहे कि ज्‍यादा कॉफी पीने से डीहाइड्रेशन का भी खतरा रहता है। कॉफी पीने के अलावा भी आप अपने बाथ टब में भी डाल कर नहा सकती हैं। इसके लिये 1/8 कप कोको पाउडर लेकर 1/3 कप फैट फ्री सूखा मिल्‍क ले कर बाथटब में मिला लें।

3. दही - इसमें बहुत प्रोटीन पाया जाता है जो कि आपकी स्‍किन को जवां बनाने में मदद करता है। इसको ना केवल खाया ही जाता है बल्कि इसको चेहरे पर लगाने से भी डेड स्‍किन साफ हो जाती है और चेहरे के पोर्स भी खुल जाते हैं।

4. स्‍ट्रॉबेरी- इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो कि पर्यावरणीय क्षति से स्‍किन को बचाता है। स्‍ट्रॉबेरी को मिक्‍सी में पीस कर उसी प्‍यूरी बना लें और फिर उसमें ठंडी दही और नींबू का रस मिलाएं। इससे चेहरे के डार्क स्‍पॉट दूर होगे और इसमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट से त्‍वचा जवां दिखेगी।

5. ऐवकाडो- इसे ब्‍यूटी फूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट और कई तरह के फैटी एसिड भी पाए जाते हैं जो स्‍किन को कोमल और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। इसको खाने के लिये आप इसे शेक में या फिर सलाद में डाल सकते हैं।

6. चाय- हर तरह की चाय हमारी त्‍वचा के लिये अच्‍छे माने जाते हैं लेकिन ग्रीन टी और वाइट टी ज्‍यादा प्रभावी होती हैं। इनके अंदर ब्‍लैक टी के मुकाबले दोगुना एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है।

7. बादाम- अगर आपको कोई मेवा खाने का शौक है तो केवल बादाम ही खाएं क्‍योंकि इसमें कैटालेज पाया जाता है जो कि एक प्रकार का एंजाइम होता है। यह ग्रेइंग प्रोसेस को रोकता है और त्‍वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है।

Story first published:  Monday, June 25, 2012, 9:00 [IST]
English summary
Getting great skin is now within your reach without spending oodles of money.Here are some food and beverages to help boost your skin's vitality.
Subscribe Newsletter