For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सर्दी-जुखाम का रामबाण उपाय है लहसुन, ऐसे करें यूज़

हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार हो

|

हमारे घरों में लहसुन का प्रयोग खाना बनाने में किया जाता है। पर क्‍या आप जानते हैं कि लहसुन के प्रयोग से आप सर्दी-जुखाम की पल भर में छुट्टी भी कर सकते हैं? लहसुन सर्दी-जुकाम से लड़ने में काफी मददगार होता है।

लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायण होता है जो एंडी बैक्टेरियल, एंटी वायरल और एंटी फंगल होता है।

अगर आपको बदलते मौसम की वजह से सर्दी जुखाम या गले में खराश हो गई है तो नीचे दिये हुए लहसुन के इन प्रयोगों से इसका इलाज संभव है। आइये जानते हैं इसके बारे में-

कच्‍ची लहसुन

कच्‍ची लहसुन

एक लहसुन को कूंच लीजिये और उसे मुंह में डाल कर 15 मिनट तक के लिये धीरे धीरे चूसिये। इसके अलावा हर 4 घंटे में एक या दो ताजी लहसुन की कली खाएं।

2. लहसुन और शहद

2. लहसुन और शहद

लहसुन को कुचल लें और 15 मिनट के लिये छोड दें। उतनी देर में आप एक टोस्‍ट गरम करें और उस पर शहद लगाएं। इसके बाद इस टोस्‍ट पर लहसुन छिड़के और खाएं। इसे नियमित तौर पर खाना होगा।

3. लहसुन और पानी

3. लहसुन और पानी

2 लहसुन की कुचली हुई कलियों को एक गिलास पानी में डालें और रोजाना पियें।

लहसुन और शहद पेस्‍ट

लहसुन और शहद पेस्‍ट

शहद एंटीबैक्‍टीरियल होता है जो कि आपको सर्दी से बचाता है। 7 लहसुन को पीसिये और उसमें 1 चम्‍मच शहद मिलाइये। फिर इसका 1 - 1 चम्‍मच दिन भर में खाइये।

साइटिका पेन से जल्‍द छुटकारा दिलाए लहसुन का दूध साइटिका पेन से जल्‍द छुटकारा दिलाए लहसुन का दूध

लहसुन और संतरे का रस

लहसुन और संतरे का रस

लहसुन को क्रश कर के 15 मिनट छोड़ दें। इसका 1 छोटा चम्‍मच खा कर झट से संतरे का रस पी लें। ऐसा रात को सोने से पहले कुछ दिनों तक करें।

लहसुन और टमाटर

लहसुन और टमाटर

3 लहसुन, ½ प्‍याज, 1 धनिया की पत्‍ती और 2 टमाटर को मिक्‍सर में डालें। साथ में तुलसी की पत्‍ती भी मिला कर महीन पीसे और फिर इसे पी जाएं।

लहसुन की चाय

लहसुन की चाय

2 लहसुन को पीस कर उसमें 1 चम्‍मच अदरक की जड़ डालें। फिर इसे 1 कप पानी में उबालें और जब यह खौलने लगे तब 5 मिनट के लिये धीमा कर दें। फिर इसे आंच से उतारें और छानें। 10 मिनट के बाद इसमें 1 चम्‍मच कच्‍ची शहद मिलाएं और पियें।

 7 दिनों तक खाइये कच्‍ची लहसुन और शहद, होंगे ये गजब के फायदे 7 दिनों तक खाइये कच्‍ची लहसुन और शहद, होंगे ये गजब के फायदे

गार्लिक सूप

गार्लिक सूप

एक सॉस पैन में 8 कप वेजिटेबल या चिकन ब्रोथ डालें। फिर इसमें 1 ½ चम्‍मच ऑलिव ऑइल, 1 कटी लहसुन, 1 तेज पत्‍ता और चुटकी भर अजवाइन मिलाएं। इसे उबालें और आंच को 30 मिनट के लिये धीमा छोड दें। फिर इसमें स्‍वाद अनुसार नमक मिला कर सूप को दिन में 3 बार पियें।

लहसुन और घी

लहसुन और घी

लहसुन की पांच कलियों को घी में भुन कर खाएं। ऐसा एक दो बार करने से जुकाम में आराम मिल जाता है।

English summary

How to Cure a Cold With Garlic

Garlic has antiseptic properties that help the immune system protect against the cold virus.
Story first published: Monday, April 17, 2017, 12:31 [IST]
Desktop Bottom Promotion