धूम्रपान छोड़ना बहुत मुश्किल काम है क्योंकि कश लगाने की तलब इतनी बहुत मजबूत होती है कि यह आपको एक से कई सिगरेट पीने पर मजबूर कर दे। हर धूमप्रान करने वाले को यह पता होता है कि इसके क्या-क्या नुकसान होते हैं लेकिन फिर भी वह इसे नहीं छोड़ पाता। कई लोग स्मोकिंग छोड़ने के चक्कर में पान-सुपारी के आदि तक हो जाते हैं। लेकिन आज हम चर्चा करेंगे कि इस गंदी लत से छुटकारा पाने के लिये आप कौन-कौन से विकल्प चुन सकते हैं।

आसान विकल्प-
1. ऐसी सिगरेट जिसमें से धूंआ नहीं आता एक बहुत ही अच्छा विकल्प है, इसमें न तो तंबाकू होता है और न ही निकोटीनइसके अंदर मेंथॉल और मिंट होता है, जो सिगरेट पीने की भूख को दिमागी रूप से शांत करती है।
2. च्विंगम भी एक विकल्प है। लेकिन ज्यादा च्विंगम भी खाते रहने से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हमेशा शुगरलेस मिंट च्विंगम का ही चुनाव बेहतर रहता है।
3. जब स्मोकिंग छोडने की बात आती है, तो मिंट स्वास्थ्य वर्धक और प्रभावी मानी होती है। आप चाहें तो मिंट गम या फिर मिंट कैंडी खा सकते हैं।
4. डार्क चॉकलेट खाने में टेस्टी और स्वास्थ्य से भरी होती है। जब आप स्मोकिंग छोडने की सोंचते हैं तो भूख तेज लगती है जिसमें आप कुछ भी खाने पर मजबूर हो जाते हैं। कई स्मोकर्स सिगरेट छोड़ने के लिये डार्क चॉकलेट का सहारा लेते हैं,जिसके स्वाद में वह इतने खो जाते हैं कि सिगरेट को भूल ही जाते हैं।
5. कई लोंगो के लिये फ्लेवर्ड टूथपिक भी बहुत असरदार होती है। यह टूथपिक बांस या फिर बिर्चवुड की बनी होती है, जो कि प्रकृतिक और जैविक होती है। इसका स्वाद मुंह में बड़ी देर तक के लिये रहता है और सिगरेट पीने की तलब नहीं महसूस होती।
6. इसके अलावा सौंफ या फिर मेवे भी स्मोकिंग छोडने के लिये अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। मेवे के तौर पर बादाम खाया जा सकता है।
7. जब भी आपको धूम्रपान करने की तलब लगे तब आप दो-तीन केले तुरंत खा लें, इससे भी आपको लाभ होगा।
8. जिन लोगो को स्ट्रेस या थकान की वजह से सिगरेट पीने का मन करता है, उन्हें योगा करना चाहिये। ऐसे कुछ आसन हैं जो आपको शांत करेंगे और ऐसा करने से आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा।



















