Latest Updates
-
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
कच्चा प्याज खाने का फायदा
भोजन के साथ सलाद के रूप में खाया जाने वाला कच्चा प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत अच्छा होता है। कच्चे प्याज में सल्फर तत्व और जरुरी विटामिन होते हैं जो कि शरीर के सारे रोगों को दूर करते हैं। कच्चे प्याज को सैंडविच, सलाद या फिर चाट आदि में ऊपर से डाल कर खा सकते हैं।
यदि आपको डर है कि इसको खाने से मुंह में बास आएगी तो अपने दांतो को ब्रश कर लीजिये। आइये जानते हैं कच्चे प्याज के कुछ स्वास्थ्य लाभ।

कच्चा प्याज खाने के स्वास्थ्य लाभ-
1. कब्ज दूर करे- इसमें मौजूद रेशा पेट के अंदर के चिपके हुए भोजन को निकालता है जिससे पेट साफ हो जाता है, तो यदि आपको कब्ज की शिकायत है तो कच्चा प्याज खाना शुरु कर दीजिये।
2. गले की खराश मिटाए- यदि आप सर्दी, कफ या खराश से पीडित हैं तो आप ताजे प्याज का रस पीजिये। इमसें गुड या फिर शहद मिलाया जा सकता है।
3. ब्लीडिंग समस्या दूर करे- नाक से खून बह रहा हो तो कच्चा प्याज काट कर सूघ लीजिये। इसके अलावा यदि पाइल्स की समस्या हो तो सफेद प्याज खाना शुरु कर दें।
4. मधुमेह करे कंट्रोल- यदि प्याज को कच्चा खाया जाए तो यह शरीर में इंसुलिन उत्पन्न करेगा, तो यदि आप डायबिटिक हैं तो इसे सलाद में खाना शुरु कर दें।
5. दिल की सुरक्षा- कच्चा प्याज हाई ब्लड प्रेशर को नार्मल करता है और बंद खून की धमनियों को खोलता है जिससे दिल की कोई बीमारी नहीं होती।
6. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे- इसमें मिथाइल सल्फाइड और अमीनो एसिड होता है जो कि खराब कोलेस्ट्रॉल को घटा कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाता है।
7. कैंसर सेल की ग्रोथ रोके- प्याज में सल्फर तत्व अधिक होते हैं। सल्फर शरीर को पेट, कोलोन, ब्रेस्ट, फेफडे और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है। साथ ही यह मूत्र पथ संक्रमण की समस्या को भी खत्म करता है।
8. एनीमिया ठीक करे- प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू टपकते हैं, ऐसा प्याज में मौजूद सल्फर की वजह से होता है जो नाक के दृारा शरीर में प्रेवश करता है। इस सल्फर में एक तेल मौजूद होता है जो कि एनीमिया को ठीक करने में सहायक होता है। खाना पकाते वक्त यही सल्फर जल जाता है, तो ऐसे में कच्चा प्याज खाइये।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
